UP Chunav 2027: गोरखपुर से CM योगी का महिलाओं के लिए ‘हैप्पी दिवाली’ वाला ऐलान, अब क्या करेंगे सपाई?

UP Chunav 2027: गोरखपुर से CM योगी का महिलाओं के लिए ‘हैप्पी दिवाली’ वाला ऐलान, अब क्या करेंगे सपाई?


गोरखपुर. यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी ने महिला वोटरों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वह महिलाओं को लेकर विशेष पैकेज का ऐलान करेंगे. खास बात यह है कि सीएम योगी ने यह ऐलान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में गोरखपुर में किया. सीएम योगी ने कहा है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार बड़ा पैकेज ला रही है. सीएम योगी ने कहा कि आज मैं यहां पर अपने प्रदेश की सभी माताओं और बहनों को भी इस बात के लिए आश्वस्त कर रहा हूं. सुरक्षा के साथ-साथ आज नारी गरिमा की रक्षा करने के साथ-साथ उनके सम्मान और उनके स्वावलंबन के लिए ये डबल इंजन की सरकार पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है.

साीएम योगी ने कहा कि हमने सुरक्षा दी है. अब उसे आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाना है. उनके लिए भी हम एक अच्छा पैकेज ले के आने जा रहे हैं. इससे हर महिला आत्मनिर्भर होगी. अपने पैरों पर खड़ी होगी. अपने परिवार का संबल बनेगी. अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देगी. अच्छी शिक्षा होगी, आधी आबादी आत्मनिर्भर होगी.

सीएम योगी का दिवाली धमाका

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर होगा. उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर होगा तो उत्तर प्रदेश विकसित होगा. और उत्तर प्रदेश विकसित होगा तो भारत विकसित होगा. प्रधानमंत्री मोदी जी का जो सपना है विकसित भारत की संकल्पना का 2047 तक भारत की खुशहाली का दिन रहेगा. हर भारत वासियों के लिए शताब्दी महोत्सव विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने का दिन और इसके लिए हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाना होगा.

गोरखपुर में सीएम योगी ने किया बड़ा धमाका

सीएम योगी ने कहा कि में मैं आश्चर्य करता हूं. अभी आपने हाल ही में देखा होगा, दिल्ली में कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने किस प्रकार अराजकता पैदा करके स्वयं लोकतंत्र के लिए खतरा बन गए! ये लोग अगर चुनाव जीते तो इनका पुरुषार्थ, अगर चुनाव हार गए तो ईवीएम पर दोषारोपण, इनकी प्रवृत्ति बन गई है. इनके नकारेपन के कारण जनता इन्हें जवाब देती है और नकार देती है तो ईवीएम को दोषारोपण करने की प्रवित्ति हमारे सामने है! कांग्रेस के समय मतदाता सूची का पुनरीक्षण होता था तो वो उसका समर्थन करते थे. आज जब बांग्लादेश घुसपैठी, पाकिस्तानियों को या जो मृत हो चुके हैं उनके नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए निर्वाचन आयोग विशेष कार्यक्रम आगे बढ़ाता है तो उसके लिए हायतौबा मचाकर, देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं. इसके लिए कांग्रेस को इंडी गठबंधन को अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए!

मतदाता सूची को लेकर भी कांग्रेस को घेरा

सीएम योगी ने कहा कि जब भी कोई बांग्लादेशी घुसपैठी, पाकिस्तानी घुसपैठी मतदाता सूची में अपना नाम डलवाता है तो भारत के किसी गरीब का, दलित वंचित के अधिकारों को छीनने का कार्य करता है, गरीब दलित वंचित को उसके अधिकारों से कोई वंचित न कर पाए इसके लिए आवश्यक है कि मतदाता सूची से उसका नाम हटाया जाए! गृहमंत्री जी ने ठीक कहा था,अगर ईवीएम इतनी ही गलत थी तो इसी ईवीएम से जीतकर राहुल गांधी संसद में शपथ क्यों लेते हैं,उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए!

सीएम योगी बनाम अखिलेश यादव | यूपी चुनाव 2027 | कौन बनेगा यूपी का अगला सीएम

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम योगी एक साथ

सीएम योगी ने कहा कि ये प्रश्न सही है,ईवीएम इन्हें चुनाव जिताती है तो अच्छी है,और अगर इनके निकम्मेपन के नकारेपन की वजह से इनको कठघरे में खड़ा करे तो ये लोग दोषारोपण करते हैं! आज लोकतंत्र की बात वो कांग्रेस कहती है जिस कांग्रेस का इतिहास ही देश मे आपातकाल लगाने का रहा हो,आज वह कांग्रेस उपदेश दे रही है! राहुल गांधी क्या 1975 के लिए देश वासियों से माफी मांगेंगे,क्या कांग्रेस माफी मांगेगी!

सीएम योगी ने कहा, ‘मैं एक बात कहना चाहता हूं कि दिल्ली में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष का एक बयान देखा होगा कि,बयान बड़ा विचित्र था,वो कहते हैं कि ‘अगली पीढ़ी हर लाठी और हर ज़ख्म का बदला लेगी’. समाजवादी पार्टी के बबुआ को समझाइए,लोकतंत्र में बदला नही,जनता बदलाव करती है,जैसे 2014 में देश के अंदर जनता ने की थी, 2017 में प्रदेश में किया था, ये बदलाव की ताकत जनता जनार्दन के बल पर हुआ था. वो करके दिखाती है! 2014,2017,2019,2022,2024 ये लगातार भारतीय जनता पार्टी के क्रमिक विजय की यात्रा है,इस यात्रा में इन दोनों लड़कों की जोड़ी देखी होगी!

यूपी के दो लड़कों को क्या होगा हाल?

सीएम योगी ने कहा, ‘ये दोनो लड़कों की जोड़ी हर बार यही बहाना ढूढ़ती है,कभी ईवीएम को,कभी एसआईआर को,लेकिन अपने नकारेपन को,नकारात्मकता को ये लोग कभी उजागर नहीं करते! सच्चाई यही है कि,कांग्रेस के नकारात्मक एप्रोच के कारण,समाजवादी पार्टी के निगेटिव एप्रोच के कारण जनता उन्हें बार बार खारिज करती है! जहां ये चुनाव जीतते हैं वहां ये लोग अपना पुरुषार्थ दिखाते हैं लेकिन जहां हार गए तो कमल दोषी, ईवीएम दोषी,संवैधानिक संस्थाए दोषी, और लोकतंत्र पर इन्हें खतरा नजर आने लगता है! राहुल गांधी की स्थिति देखकर हमे आश्चर्य होता है कि कांग्रेस कितनी बार लॉन्च करेगी राहुल गांधी को!’

कांग्रेस को ओपीएस ने ही दिया डूबा?

कुलमिलाकर यूपी चुनाव 2027 के बहाने सीएम योगी ने इंडिया गठबंधनऔऱ उसमें भी राहल गांधी और अखिलेश यादव को लेकर जोरदार हमला बोला है. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे. नितिन नवीन ने भी सपा और राहुल गांधी पर लोगों को बरगलाने का आरोप लगाकर जोरदार हमला बोला. सीएम योगी ने आखिर में कहा कि राहुल गांधी की स्थिति आज वही है जो दीपावली के दिन रोकेट फोड़ने से पहले धुआं निकल चुका है. वो ऐसा रॉकेट है जिसका बारूद पहले ही समाप्त हो गया है!



Source link