कोई नहीं टक्कर में… तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली का विश्व रिकॉर्ड, पूरे किए 13000 रन

कोई नहीं टक्कर में… तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली का विश्व रिकॉर्ड, पूरे किए 13000 रन


Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 13 हजार रन के आंकड़े को पार लिया है. कोहली ने ये उपलब्धि न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में वनडे में हासिल किया. इस तरह विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 13000 रन बनाने वाले दुनिया के इलकौते बल्लेबाज बन गए हैं. वनडे में विराट कोहली के इस आंकड़े के आस-पास भी कोई नहीं है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. विराट कोहली ने मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 13000 रन के आंकड़े को छुआ है. इस पोजीशन पर विराट कोहली अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस दौरान विराट कोहली का औसत 61.61 का रहा है.

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग दूसरे स्थान पर हैं. इस पोजीशन पर रिकी पोटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 42.48 की औसत से 12662 रन बनाए हैं.

तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा रन के मामले में श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा तीसरे स्थान पर हैं. कुमार संगकारा ने वनडे में इस पोजीशन पर खेलते हुए 44.71 की औसत से 9747 रन बनाए हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक कालिस इस मामले में चौथे नंबर पर हैं. जैक कालिस ने वनडे क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 45.72 की औसत से 7774 रन बनाए हैं.

इस लिस्ट के 5वें बल्लेबाज न्यूजीलैंड के दिग्गज केन विलियमसन हैं. केन विलिमसन ने दमदार खेल दिखाते हुए वनडे में अपनी टीम के लिए तीसरे नंबर पर 51.61 की औसत से 6504 रन बनाए हैं.

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. बाबर ने वनडे क्रिकेट में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 6054 रन बनाए हैं. इस दौरान बाबर आजम का बल्लेबाजी औसत 55.54 का रहा है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link