‘रामायण’ के लिए रणबीर ने खूब बहाया पसीना, शूटिंग से सालों पहले से कर रहे मशक्कत, ओलंपिक खिलाड़ी से ली ट्रेनिंग


Last Updated:


रणबीर कपूर, साई पल्लवी की ‘रामायण’ कल 5 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर कई सालों से बज बना हुआ है. ‘रामायण’ के गानों और ट्रेलर रिलीज के बाद से दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है. रणबीर कपूर ने फिल्म के लिए खूब मशक्कत की है. एक्टर ने लॉस एंजिलेस में प्रीमियर के बाद खुलासा किया कि पर्दे पर श्री राम बनने से डेढ़ साल पहले से वो इस फिल्म की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने न सिर्फ धनुष-बाण चलाना सीखा बल्कि भगवान की तरह उठना-बैठना और चलना भी सीखा.

Top Deals Inside

'रामायण' के लिए रणबीर ने खूब बहाया पसीना, शूटिंग से सालों पहले से कर रहे मेहनतZoom

रणबीर कपूर ने राम बनने के लिए कड़ी मशक्कत की थी.

नई दिल्ली.  नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ एक लंबे इंतजार और जबरदस्त बज के बाद कल 5 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. बीते मंगलवार 3 नवंबर को मुंबई में ‘रामायण’ की खास स्क्रीनिंग रखी गई थी और इससे पहले लॉस एंजिलेस में भी ‘रामायण’ का स्पेशल प्रीमियर हुआ था. इस प्रीमियर के बाद फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला. नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा ने इंटरनेशनल मीडिया के साथ खास बातचीत में फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर भी हिंट दिए. नमित मल्होत्रा ने कहा कि वो दर्शकों के रिस्पांस को देखते हुए फिल्म के तीसरे पार्ट पर फैसला लेंगे.

‘रामायण’ के लॉस एंजिलेस में प्रीमियर के बाद से सितारों और मेकर्स के इंटरव्यू सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. रणबीर कपूर ने भी इंटरनेशनल मीडिया से मुखातिब होते हुए फिल्म को लेकर अपनी तैयारियों के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि ‘रामायण’ की शूटिंग से पहले उन्होंने सालों इसपर मेहनत की थी और खूब पसीना बहाया था.

श्री राम बनने के लिए रणबीर कपूर ने ओलंपिक खिलाड़ी से ट्रेनिंग ली

रणबीर कपूर ने रिव्यू नेशन के साथ बात करते हुए ‘रामायण’ की तैयारियों को लेकर डिटेल्स साझा कीं. वो कहते हैं कि फिल्म की शूटिंग से सालों पहले से वो खून-पसीना बहा रहे थे और पर्दे पर श्रीराम बनने के लिए उन्होंने खूब मशक्कत की थी. रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि पर्दे पर श्री राम बनने के लिए उन्होंने भारत के ओलंपिक खिलाड़ी से ट्रेनिंग ली.

रणबीर कपूर ने विदेश में भी ली ट्रेनिंग

एक्टर का कहना है कि इस भूमिका को पर्दे पर जीवंत करने के लिए उन्होंने न सिर्फ धनुष चलाने की तकनीक सीखी, बल्कि भगवान राम के व्यक्तित्व और उनके चरित्र की गहराई को समझने की भी कोशिश की. रणबीर कपूर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने एक भारतीय ओलंपियन के साथ ट्रेनिंग ली थी. इसके अलावा, उन्होंने न्यूयॉर्क में भी कुछ क्लासेज कीं.

भगवान राम बनने से घबरा रहे थे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर ने अपने किरदार को लेकर तैयारियों के बारे में कहा कि उन्होंने धनुष बाण चलाना तो सीख लिया था लेकिन वो इस कैरेक्टर की आत्मा नहीं बदल सकते हैं. वो सभी तकनीक सीखकर भी अपनी आत्मा नहीं बदल सकते हैं और रोल में आत्मा तो उन्हीं की रहेगी.

फिल्म के लिए रणबीर ने एक्शन डायरेक्टर टेरी नोटरी के साथ भी काम किया. टेरी ‘प्लैनेट ऑफ द एप्स’ फ्रेंचाइजी, ‘एक्स2’ और ‘सुपरमैन रिटर्न्स’ जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं. रणबीर ने बताया कि टेरी की वर्कशॉप में उन्हें सिर्फ एक्शन करना ही नहीं सिखाया गया, बल्कि शरीर की गतिविधियों, चलने के तरीके और सांस लेने की तकनीक पर भी काम किया गया.

‘रामाय़ण’ में राम बनकर पर्दे पर सामने आने से पहले रणबीर कपूर ने बताया कि एक्शन डायरेक्टर टेरी नोटरी के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा. डायरेक्टर ने उनसे कई सारी वर्कशॉप कराईं जिनमें उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला. वो कहते हैं, ‘टेरी नॉटरी ने हमारे साथ वर्कशॉप की थी जिसमें उन्होंने हमें सांस लेना सिखाया, चलना सिखाया, पेड़ पर चढ़ना सिखाया. एक कलाकार के तौर पर हम सभी भाग्यशाली हैं जहां हमें हर फिल्म, हर किरदार के साथ कुछ नया सीखने को मिलता है’.



Source link