Last Updated:
Anant Singh Daughter Wedding : मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को उनके पैतृक गांव लदमा में होने वाली है. शादी में आने वाले हजारों मेहमानों के लिए भव्य भोज की तैयारी की जा रही है. इस भोज में काजू कतली, लड्डू, रसगुल्ला, जलेबी, खाजा और पेड़ा जैसी मिठाइयां खास आकर्षण होंगी. इन्हें तैयार करने की जिम्मेदारी मोकामा के नामी हलवाइयों को दी जा रही है. करीब 10 बीघा जमीन पर शादी समारोह के इंतजाम किए जा रहे हैं. टेंट-पंडाल से लेकर भोजन और घुड़दौड़ प्रतियोगिता तक की तैयारियां चल रही हैं.
शादी के भोज में लड्डू, रसगुल्ला, जलेबी, काजू कतली, खाजा और पेड़ा जैसी मिठाइयां परोसी जाएंगी.
पटना. मोकामा विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में इन दिनों शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. दरअसल 25 नवंबर को उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी होनी है. अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से तय हुई है. इस खास मौके पर आने वाले हजारों मेहमानों के स्वागत और भोजन के लिए भव्य इंतजाम किए जा रहे हैं. शादी में सिर्फ खाने की व्यवस्था ही नहीं, बल्कि मेहमानों को मोकामा के पारंपरिक स्वाद का भी खास अनुभव कराने की तैयारी है.
शादी समारोह में मेहमानों के भोजन के लिए अलग से बड़े मैदान में व्यवस्था की जा रही है. इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं. पारंपरिक बिहारी व्यंजनों के साथ मिठाइयों की लंबी रेंज मेहमानों के लिए तैयार होगी. इस बार मोकामा की मशहूर मिठाइयां शादी के भोज का खास आकर्षण बनने वाली हैं. शादी को लेकर उनके पैतृक गांव लदमा में बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं. करीब 10 बीघा जमीन पर शादी समारोह के इंतजाम किए जा रहे हैं. टेंट-पंडाल से लेकर मेहमानों के भोजन और घुड़दौड़ प्रतियोगिता तक की तैयारी की खबरें सामने आई हैं. अब ऐसे में अनंत सिंह के होने वाले दामाद को लेकर चर्चा तेज हो गयी है.
बनाई जाएंगी ये खास मिठाइयां
शादी के भोज में लड्डू, रसगुल्ला, जलेबी, काजू कतली, खाजा और पेड़ा जैसी मिठाइयां परोसी जाएंगी. इन मिठाइयों को तैयार करने के लिए मोकामा के नामी हलवाइयों को जिम्मेदारी दी जा रही है. कोशिश है कि मेहमानों को स्थानीय स्वाद और पारंपरिक मिठाइयों का भरपूर आनंद मिले.
हजारों मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था
शिवांगी सिंह की शादी में बड़ी संख्या में मेहमानों के पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए भोजन के लिए अलग से बड़े मैदान में इंतजाम किया जा रहा है. हजारों लोगों के भोजन की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की जा रही हैं. गांव में शादी को लेकर हलचल तेज है और अलग-अलग स्तर पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
कौन हैं अनंत सिंह के दामाद?
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से तय हुई है. ऋषिकेश पटना जिले के बिहटा क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी रणविजय सिंह के बेटे हैं. उनके पिता कमांडेंट बताए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषिकेश पिछले करीब 11 वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं. उन्होंने अटलांटा स्थित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी की है.