Iran Billboared Depicts Killing Trump: Iran-US War| हम ट्रंप को मार डालेंगे मिडटर्म चुनावों के बीच ईरान में बवाली होर्डिंग्स नेतन्याहू को और बुरा हाल


Last Updated:

Iran Threat to Donald Trump: एक तरफ अमेरिका में मिडटर्म चुनाव चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ईरान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ होर्डिंगबाजी जारी है. ईरान के चौक-चौराहों पर ट्रंप की मौत का ऐलान करती हुईं होर्डिंग्स लगाई गई हैं. इस बड़े-बड़े बिलबोर्ड्स पर लिखा है – ‘ट्रंप, हम तुम्हें मार डालेंगे.’

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

'हम ट्रंप को मार डालेंगे', मिडटर्म चुनावों के बीच ईरान में बवाली होर्डिंग्सZoom

ईरान में बिलबोर्ड पर डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ नारे. (रॉयटर्स)

Iran Threat to Donald Trump: ईरान-अमेरिका के बीच एक बार फिर से तनाव तब बढ़ गया, जब 3 नवंबर को ईरान की राजधानी तेहरान में बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनर लगा दिए गए. ये कोई सामान्य बैनर नहीं थे, बल्कि बिलबोर्ड पर जो दिखाई दे रहे थे, वो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप थे, जिनकी हत्या की खुली धमकी दी गई थी. तेहरान के चौक-चौराहों पर दिखाई दे रहे ये बिलबोर्ड यह आधिकारिक स्तर पर दी जा रही धमकियों का नया रूप है. ईरान पहले भी इस तरह के प्रोपोगेंडा का इस्तेमाल कर चुका है और फिर वो केश्म द्वीप पर नए हमलों के बाद ऐसा ही कर रहा है.

इंघलाब स्क्वायर के व्यस्त इलाके में एक विशाल होर्डिंग लगाई गई है. उस पर लिखा है – ‘हम ट्रंप को मार डालेंगे.’ होर्डिंग में ट्रंप को जेल की सलाखों के पीछे सिर झुकाए दिखाया गया है. युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था, जब अमेरिकी-इजरायली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई मारे गए थे. उसके बाद से तेहरान में ट्रंप का मजाक उड़ाने वाले और बदला लेने की बात करने वाले होर्डिंग बार-बार लगाए जा रहे हैं.

क्या है युद्ध की स्थिति?

इन दिनों दोनों देशों के बीच फिर से बातचीत की कोशिशें चल रही हैं. युद्ध दोबारा न भड़के, इसके लिए कूटनीतिक प्रयास हो रहे हैं. वहीं डोनाल्ड ट्रंप खुद कह चुके हैं कि समझौता हो सकता है. 3 नवंबर को अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन शुरू हो चुके हैं, जहां ईरान युद्ध को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से दीवारों पर होर्डिंग और भित्तिचित्र लगाना आम बात है. इनके जरिये सहयोगियों का सम्मान, सैन्य नायकों की तारीफ और दुश्मन देशों, खासकर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ संदेश दिए जाते हैं. ये नए होर्डिंग तनाव भरे माहौल में ईरान की नाराजगी और गुस्से को साफ दिखाते हैं, जबकि दूसरी तरफ समझौते की बातें भी चल रही हैं.

डोनाल्ड ट्रंप पर ईरान का क्रिएटिविटी वॉर 

अरब न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी तेहरान के तजरिश स्क्वायर में एक खुली प्रदर्शनी लगाई गई है. उसमें ट्रंप की कई पेंटिंग्स हैं. एक पेंटिंग में ट्रंप का खून से सना चेहरा जमीन पर पड़ा है और कोई पैर उसके सिर पर दबाए हुए है. दूसरी पेंटिंग में उनके चेहरे पर बम रखा गया है. यह मशहूर बेल्जियम चित्रकार रेने माग्रित की पेंटिंग ‘द सन ऑफ मैन’ का एक रूप है. पास ही एक असली जैसी जेल की कोठरी बनाई गई है, उसमें एक अभिनेता ट्रंप बनकर पूरा दिन बैठा रहता है.  बगल में लगे स्क्रीन पर अमेरिका के हमलों से ईरान में हुए नुकसान के दृश्य दिखाए जा रहे हैं. ईरान का आरोप है कि ट्रंप ने जानबूझकर स्कूल और शादी के समारोह जैसी नागरिक जगहों पर हमला करवाया. इनमें महिलाएं और बच्चे भी मारे गए.



Source link