make bumper profit by growing button mushrooms in winter tips

make bumper profit by growing button mushrooms in winter tips


होमताजा खबरकृषि

मटन जैसा स्वाद, डेढ़ गुना कीमत; इस मशरूम की खेती से किसान होंगे मालामाल

Last Updated:

Button Mushroom Farming Success Story: आप भी मशरूम उत्पादन कर कुछ अच्छी कमाई करना चाहते हैं? तो बटन मशरूम सबसे अच्छा विकल्प है. बटन मशरूम को ऑयस्टर मशरूम या बाकी अन्य मशरूम की तुलना में बेहतर माना जाता है. जमुई के रहने वाले पप्पू तांती से जानें कैसे कोई मशरूम उत्पादन कर अच्छा मुनाफा कमा सकता है.

Zoom

Button Mushroom Farming Tips: सर्दियों का महीना मशरूम उत्पादन के लिए सबसे सही माना जाता है. सर्दियों में आमतौर पर तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है. इस तापमान में मशरूम का उत्पादन बड़े अच्छे तरीके से होता है. अगर आप भी मशरूम उत्पादन कर कुछ अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो आप बटन मशरूम का उत्पादन कर सकते हैं. बटन मशरूम को ऑयस्टर मशरूम या बाकी अन्य मशरूम की तुलना में बेहतर माना जाता है. जमुई के रहने वाले पप्पू तांती बताते हैं कि अगर कोई मशरूम उत्पादन करना चाहता है तो बटन मशरूम उसके लिए सबसे बेहतर विकल्प है. पप्पू तांती पिछले कई वर्षों से बड़े पैमाने पर मशरूम का उत्पादन कर रहे हैं. उनका कहना है कि अगर आप मशरूम लगाने वाले हैं, तो बटन मशरूम लगाइए. इसकी कीमत भी बाजार में बाकी मशरूम की तुलना में अधिक होती है. साथ ही इसकी डिमांड भी बहुत अधिक होती है.

अपने स्वाद के लिए सबसे अधिक होती है डिमांड
पप्पू तांती बताते हैं की बटन मशरूम की डिमांड सबसे अधिक होती है. इसका कारण यह है कि इसका स्वाद बहुत लाजवाब होता है. इसे शाकाहारी लोगों का मटन कहा जाता है. ज्यादातर रेस्टोरेंट होटल या ऐसे जगह पर बटन मशरूम का ही इस्तेमाल किया जाता है. इसके स्वाद के कारण लोग इसे खूब पसंद करते हैं. यही वजह है कि इसका डिमांड भी लगातार बना रहता है. अगर आप बटन मशरूम का उत्पादन करते हैं, तो आपको अपना उत्पाद बेचने के लिए यहां वहां जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. स्थानीय बाजार में ही आपका उत्पादन बिक जाएगा. साथ ही कई ऐसे भी लोग हैं जो सीधे घर से ही इस मशरूम को खरीद लेते हैं. इसके अलावा बटन मशरूम को लगाने में और भी कई तरह के फायदे हैं. जहां पप्पू टाटी बताते हैं कि जहां बाजार में ओयस्टर मशरूम ₹100 प्रति किलो बिकता है, तो वहीं बटन मशरूम थोक भाव में डेढ़ सौ रुपए से ₹180 किलो तक बिक जाता है.

इस मशरूम के हैं और भी कई फायदे
पप्पू तांती ने बताया कि बटन मशरूम के और भी कई सारे फायदे हैं. उन्होंने बताया कि यह मशरूम तोड़ने के बाद इसे तुरंत खराब होने का खतरा नहीं होता है. जहां बाकी मशरूम टूटने के बाद अगले ही दिन से काला पड़ने लगता है, तो वहीं बटन मशरूम तोड़ने के 2 से 3 दिनों तक रखा जा सकता है. ऐसे में अगर आपके पास कोई थोक बाजार नहीं है या उत्पाद को भेजने के लिए कोई सुलभ साधन नहीं है. तब भी आपको कोई जल्दी बाजी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने बताया कि इसका उत्पादन काफी आसान है. अगर आप रक बनाकर इसका उत्पादन करते हैं तो सर्दियों के मौसम में इससे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. ऐसे में मशरूम उत्पादन कर कमाई करने वाले की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बटन मशरूम का उत्पादन एक बेहतर विकल्प बन सकता है.



Source link