वाराणसी के शिव थीम वाले स्टेडियम के उद्घाटन की तारीख फाइनल, इतना हुआ काम, यहां देखें खूबसूरत तस्वीरें

वाराणसी के शिव थीम वाले स्टेडियम के उद्घाटन की तारीख फाइनल, इतना हुआ काम, यहां देखें खूबसूरत तस्वीरें


Last Updated:

वाराणसी के गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का 98 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं. स्टेडियम में त्रिशूल के आकार की फ्लड लाइट, डमरू जैसा मीडिया सेंटर और चंद्रमा के आकार की छत आकर्षण का केंद्र होंगे. दिसंबर में यहां अंडर-19 क्रिकेट मुकाबले भी खेले जाने की संभावना है.

Top Deals Inside

गंजारी में बन रहें इस अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सब कुछ तैयार है. फिलहाल डमरू के विशाल आकार वाले मिडिया सेंटर को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस मिडिया सेंटर में ग्लास लगाने का काम लगभग 60 फीसदी से ज्यादा पूरा हो गया हैं. ओवर ऑल बात करें तो इस स्टेडियम का 98 फिसदी काम पूरा हो चुका है और बाकी बचें 2 फीसदी काम को इसी महीने तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

एशियाई क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष जय शाह और BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला इसी नवंबर महीने में इसका निरीक्षण करने वाराणसी आ सकते है. अनुमान है नवंबर महीने की 18 से 20 तारीख के बीच वो वाराणसी आएंगे. सब कुछ ठीक रहा तो दिसम्बर महीने में 2 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन भी कर देंगें. हालांकि इसकी अभी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

एलएनटी इस स्टेडियम के निर्माण का काम कर रही है. प्रोजेक्ट डायरेक्टर सरोज शुक्ला ने बताया कि दिसम्बर महीने में ही स्टेडियम में ट्रायल मैच खेले जाएंगे. पहला अंडर 19 टूर्नामेंट का मैच 3 से 6 दिसंबर तक होगा. वहीं दूसरा मुकाबला 11 से 14 दिसम्बर के बीच होने की संभावना है. इस इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल प्रेमियों को भी नया अहसास होगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस स्टेडियम में 90 टन वजनी त्रिशूल के आकार वाली फ्लड लाइट लगाई गई है. गंजारी में बन रहे इस स्टेडियम में ही त्रिशूल वाली फ्लड लाइट्स को देख पाएंगे. वहीं स्टेडियम के बाहरी दीवारों पर भगवान शिव का प्रिय बेलपत्र भी नजर आ जाएगा. इसके अलावा आपको इस स्टेडियम में भगवान शिव के माथे की शोभा बढ़ाने वाले चन्द्रमा के आकार वाला रूफ भी बनाया गया है.

सरोज शुक्ला ने बताया कि स्टेडियम में लगे त्रिशूल वाले फल्ड लाइट को 6 स्टेप्स में लगाया गया है. इस स्टेडियम में भारी बारिश के बाद भी महज 30 मिनट में इसे दोबारा से खेलने के लिए तैयार किया जा सकता है. इसके लिए यहां हाईटेक सीवेज सिस्टम तैयार किया गया है. वहीं इस स्टेडियम में खुद का एसटीपी प्लांट भी है जिससे यूज वॉटर को दोबारा यूज करने लायक बनाया जा सकता है.

इस स्टेडियम को दिव्यांगों के लिहाज से भी काफी फ्रेंडली बनाया गया है. लिफ्ट के जरिये दिव्यांग खेल प्रेमी दर्शक दीर्घा तक आसानी से पहुंच सकेंगे. इसके अलावा स्टेडियम कई अन्य मामलों में खास है. इसमें प्रैक्टिस पिच के साथ पार्किंग सहित कई दूसरी व्यवस्था भी है. इस पार्किंग में टू और फोर व्हीलर वाहन खड़े हो सकेंगे.

इस स्टेडियम के निर्माण पर 451 करोड़ रूपये खर्च हो रहे हैं. बताते चलें कि साल 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी आधारशिला रखी थी. तीन साल के रिकॉर्ड समय में ही इसे तैयार किया गया है. इसके शिलन्यास के दौरान भी क्रिकेट जगत के कई नामचीन चेहरे शामिल हुए थे. उद्घाटन के दौरान भी कई बड़े चेहरों के आने की संभावना है.

गंजारी में बन रहे इस स्टेडियम का ऑफिसियल नाम क्या होगा फिलहाल इसपर भी विचार किया जा रहा है. हालांकि, कई नामों को लेकर मंथन भी जारी है, लेकिन इसपर फाइनल मुहर पीएमओ ही लगाएंगे.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link