ट्रंप को झटका लगते ही चमका सोना-चांदी, सिल्वर 6,000 रुपये चढ़ा, गोल्ड भी हुआ महंगा


Last Updated:

अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को मिली करारी हार का असर अब कॉमेडिटी मार्केट में भी दिखाई देने लगा है. चुनाव नतीजों के बाद इंटरनेशनल और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. आज 4 नवंबर को सुबह 11:30 बजे सोने-चांदी की कीमतों में 6238 रुपये चढ़कर 185936 रुपये पर ट्रेड करते हुए नजर आ रहा है. वहीं, गोल्ड 2744 रुपये उछलकर 142196 रुपये पर पहुंच गया है.

Top Deals Inside

ट्रंप को झटका लगते ही चमका सोना-चांदी, सिल्वर 6,000 रुपये चढ़ा, गोल्ड भी महंगाZoom

सोने के भाव भी चढ़ गए, जिससे निवेशकों का ध्यान एक बार फिर सुरक्षित निवेश के विकल्पों की ओर गया है.

अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को मिली करारी हार का असर अब कॉमेडिटी मार्केट में भी दिखाई देने लगा है. चुनाव नतीजों के बाद इंटरनेशनल और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. आज 4 नवंबर को सुबह 11:30 बजे सोने-चांदी की कीमतों में 6238 रुपये चढ़कर 185936 रुपये पर ट्रेड करते हुए नजर आ रहा है. वहीं, गोल्ड 2744 रुपये उछलकर 142196 रुपये पर पहुंच गया है.

ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि क्या यह गिरावट खरीदारी का अच्छा मौका है या कीमतों में अभी और कमजोरी आ सकती है. दिवाली नजदीक होने के कारण यह सवाल और अहम हो गया है कि अभी कीमती मेटल्स में निवेश करना चाहिए या बाजार की दिशा स्पष्ट होने का इंतजार करना चाहिए.  इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो कॉमैक्स पर सोना 2.19 फीसदी चढ़कर 4,025 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा और चांदी 3.77 फीसदी उछलकर 51 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, डॉलर की चाल, महंगाई की चिंता और निवेशकों की मुनाफावसूली इस गिरावट की बड़ी वजहें हैं.

(खबर अपडेट हो रही है.)



Source link