पत्रकारिता छोड़ बना एक्टर, छोटे-छोटे रोल्स के लिए रहा तरसता, हीरो का दोस्त बन नहीं होना चाहता था टाइपकास्ट


Last Updated:

रघुबीर यादव और नीना गुप्ता की वेब सीरीज पंचायत से चंदन रॉय को जबरदस्त पहचान मिली. इस सीरीज में विकास का रोल कर वो घर-घर में मशहूर हुए. एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस सीरीज के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे इस रोल ने उनकी जिंदगी और करियर बदलकर रख दिया.

Top Deals Inside

पत्रकारिता छोड़ बना एक्टर, छोटे-छोटे रोल्स के लिए रहा तरसताZoom

‘पंचायत’ नें चंदन रॉय को पहचान दिलाई. (IMDB)

नई दिल्ली.  कोरोना के दौर में भारत में ओटीटी के ट्रेंड ने जोर पकड़ा. लोगों को थिएटर्स के बजाय ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखने का चस्का लगा. यहीं से कई वेब सीरीज के सीजन की शुरुआत हुई जिनकी लोकप्रियता आजतक कायम है. ऐसा ही एक शो पंचायत था. रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, जितेंद्र स्टारर ‘पंचायत’ में ‘विकास’ का किरदार अदा कर घर-घर में पहचान बनाने वाले चंदन रॉय ने अपने सफर के बारे में बात की. चंदन रॉय ने कहा कि वेब सीरीज से उनके करियर को एक नई दिशा मिली.

एक्टर चंदन रॉय ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अपने सफर और फिल्मी करियर को लेकर अपना अनुभव औऱ आगे का प्लान शेयर किया. चंदन ने फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए पत्रकारिता छोड़ दी. आखों में कुछ कर दिखाने का सपना लिए चंदन पत्रकारिता छोड़ मुंबई पहुंचे और वहां उनका असली संघर्ष शुरू हुआ.

चंदन ने टीवी सीरियल्स से पहचान हासिल की

एक्टर ने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे किरदारों से की थी. वो टीवी सीरियल्स में छोटे-छोटे रोल्स करते रहे. ‘पंचायत’ से दर्शकों का दिल जीतने वाले चंदन रॉय ने कहा कि ये शो उनके करियर में सबसे अहम रहा. इसने उनको अहम मोड़ दिया. हालांकि, उन्हें इस बात का एहसास किसी बड़े शहर या फिल्मी समारोह में नहीं, बल्कि अपने गांव की एक सड़क पर हुआ था.

चंदन रॉय

एक्टर को पंचायत से लोकप्रियता मिली

चंदन ने उस दिलचस्प किस्से को साझा किया, जब एक फैन ने उन्हें रोककर ‘पंचायत’ में उनके काम की तारीफ की थी. उस पल उन्हें पहली बार लगा कि शो ने दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ली है. वो कहते हैं कि वो अपने गांव में थे जब अचानक एक लड़के ने उनसे उनका काम के बारे में बात की. चंदन कहते हैं कि उस दिन उन्हें लगा कि उन्होंने अच्छा काम किया.

चंदन ने अपने करियर के बारे में आगे बात करते हुए कहा कि उन्हें इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले डर था कि वो कहीं टाइपकास्ट न हो जाएं. एक्टर ने कहा कि शुरुआत में उनके पास अपने रोल्स चुनने का साहस नहीं था. वो हर तरह का रोल करते थे लेकिन समय के साथ उनके पास ये विकल्प रहा कि वो अपने लिए किरदार चुनने सके. पहले वो बस हीरो का रोल बनकर रह जाने से डरते थे लेकिन उनकी पहचान ने उन्हें ये ऑप्शन दिया कि वो अपनी पसंद का काम कर सकें.



Source link