दिल्ली में प्रदूषण का महाविस्फोट, 20 इलाकों में बेहद गंभीर हवा, 400 पार AQI ने घोंटा दम

दिल्ली में प्रदूषण का महाविस्फोट, 20 इलाकों में बेहद गंभीर हवा, 400 पार AQI ने घोंटा दम


होमताजा खबरDelhi

दिल्ली में प्रदूषण का महाविस्फोट, 20 इलाकों में बेहद गंभीर हवा, 400 पार AQI

Last Updated:

दिल्ली में प्रदूषण का भीषण स्तर पहुंच गया है. 20 इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया है, जिससे हवा बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है. भारी धुंध और प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है. आईएमडी की मानें तो आज द‍िनभर प्रदूषण का स्‍तर ज्‍यादा रहेगा.

Zoom

दिल्ली में प्रदूषण का महाविस्फोट, 20 इलाकों में बेहद गंभीर हवा, 400 पार AQI ने घोंटा दम. फोटो- रायटर

राजधानी में प्रदूषण का भीषण अटैक हो रहा है. दिल्ली के 20 इलाकों की हवा बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है. 400 पार पहुंचे एक्यूआई में लोग सांस नहीं ले पा रहे. जहरीली हवा अब लोगों का दम घोंट रही है. ऐसे में दिवाली से पहले एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

बता दें कि राजधानी की हवा बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है. इसमें सांस लेने से लोगों को खांसी और एलर्जी जैसी समस्याएं हो रही हैं. आंखों में जलन जैसी परेशानियां भी शुरू हो गई हैं. आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली का ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 369 दर्ज किया गया है जबकि 20 इलाकों में प्रदूषण का स्तर 400 के पार मिला है.

दिल्ली ही नहीं बल्कि नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और गुरुग्राम सहित कई शहरों में सुबह से ही आसमान में धुंध की मोटी चादर छाई हुई है. कई इलाकों में दृश्यता प्रभावित हो रही है और हवा में घुले जहरीले कण लोगों को सांस लेने में परेशानी दे रहे हैं. हालात ऐसे हैं कि घर से बाहर निकलते ही लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है.

शाम तक मौसम में नहीं मिलेगी राहत
प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच सुबह और शाम के समय स्थिति ज्यादा चिंताजनक हो सकती है. हालांकि दोपहर में भी तब तक राहत की उम्मीद कम है जब तक कि धूप नहीं निकल आती और हवा नहीं चलती. मौसम विभाग की मानें तो आज मौसम में भी धूप कम देखी जा सकती है. हल्की ओस की वजह से धूल के कण पूरे वातावरण में फैल गए हैं और स्मॉग के रूप में तब्दील हो गए हैं.

वैज्ञानिकों की मानें तो इस दौरान हवा की गति कम रहने और वातावरण में नमी बढ़ने से प्रदूषक कण जमीन के नजदीक जमा हो सकते हैं. इससे धुंध और स्मॉग की स्थिति और गंभीर हो जाती है. सड़कों पर वाहनों से निकलने वाला धुआं, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल और अन्य प्रदूषणकारी स्रोत हवा की गुणवत्ता को और बिगाड़ रहे हैं.

बीमारियों से जूझ रहे लोग बरतें सांवधानी
दिल्ली के औसत AQI का 369 तक पहुंचना इस बात का संकेत है कि दिल्ली की हवा में सांस लेना सेहत के लिए जोखिम भरा होता जा रहा है. वहीं, 400 से ऊपर AQI वाले इलाकों में स्थिति बेहद गंभीर है. बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और सांस या दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

विशेषज्ञों की सलाह है कि लोग सुबह और देर शाम खुले में व्यायाम करने से बचें. जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और बाहर जाते समय अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क पहनें. घरों में खिड़कियां बंद रखने और प्रदूषण से बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत है. फिलहाल राजधानी के सामने सबसे बड़ी चुनौती जहरीली हवा से राहत पाने की है.



Source link