Last Updated:
देहरादून के विरासत फेस्ट में अफगानिस्तान का काबुल ओनिक्स पत्थर आकर्षण का केंद्र बना है. अपनी नेचुरल चमक और शाही लुक के कारण लोग इसे घरों की सजावट और दिवाली गिफ्ट के लिए खरीद रहे हैं. ओनिक्स पत्थर की चमक और खूबसूरती देखते ही बनती है और लोग इन्हें देखकर हैरान रह जा रहे हैं. बिना किसी पेंट के ही इनमें ऐसी नेचुरल चमक है जो घर को लग्जरी लुक देती है. दिवाली के लिए यह खूबसूरत तोहफे के रूप में भी मिल सकते हैं.
ओनिक्स पत्थर की चमक और खूबसूरती देखते ही बनती है और लोग इन्हें देखकर हैरान रह जा रहे हैं. बिना किसी पेंट के ही इनमें ऐसी नेचुरल चमक है जो घर को लग्जरी लुक देती है. दिवाली के लिए यह खूबसूरत तोहफे के रूप में भी मिल सकते हैं.
काबुल ओनिक्स की सबसे बड़ी विशेषता इसकी नेचुरल ट्रांसलूसेंट चमक है. यह पत्थर रोशनी पड़ते ही अंदर से चमकता हुआ नजर आता है. इस पर कोई भी नेचुरल रंग या पेंट नहीं किया जाता है. इसकी अपनी ही क्वालिटी इसे बाकी पत्थरों से अलग और शाही बनाती है. इसी वजह से दुनिया भर में इसे लग्जरी डेकोरेशन के लिए पसंद किया जाता है.
इस स्टोन से बने प्रोडक्ट्स की फिनिशिंग हाथों से की जाती है. स्टॉल मालिक जमशेद बताते हैं कि इन्हें अफगानिस्तान के मशहूर खदमत ग्रुप द्वारा तैयार किया जाता है. इसके मैनेजिंग डायरेक्टर अब्दुल वली शाराफजाई हैं. एक छोटे से छोटे पीस को बनाने में भी लगभग एक महीने का समय लगता है. कुछ बारीक काम मशीनों से होता है लेकिन असली आकार और पॉलिश हाथों से ही की जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
विरासत फेस्ट में काबुल ओनिक्स की वैरायटी भी खूब है. यहां छोटे शो-पीस से लेकर बड़े-बड़े फाउंटेन तक उपलब्ध हैं. फलों के आकार में अंगूर और सेब, जानवरों की आकृतियां, टेबल वॉच, दीवार घड़ियां लोगों को खूब भा रही हैं. इसके अलावा जग, कप-प्लेट, टी-सेट और इमामदस्ता जैसे डेली यूज यूटेंसिल्स भी इस पत्थर से बनाए गए हैं.
इन डेकोरेटिव आइटम्स को घर में कहीं भी रखा जा सकता है. ड्राइंग रूम में फाउंटेन रखने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और घर का वास्तु भी बेहतर होता है. टेबल पर रखा ओनिक्स का एप्पल या अंगूर का गुच्छा मेहमानों का ध्यान खींच लेता है.
काबुल ओनिक्स की एक और खासियत इसकी मजबूती और टिकाऊपन है. यह आसानी से टूटता नहीं है और सालों साल इसकी चमक वैसी ही बनी रहती है. हल्के गीले कपड़े से पोंछते ही यह फिर से नया जैसा चमकने लगता है. इसलिए यह सिर्फ शो-पीस नहीं बल्कि एक इन्वेस्टमेंट भी है.
दिवाली के लिए यह परफेक्ट गिफ्ट ऑप्शन भी है. लोग इसे अपने घर की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट करने के लिए भी खरीद रहे हैं. हर बजट में यहां आइटम्स मौजूद हैं. छोटा सेब या शो-पीस कुछ सौ रुपये से शुरू है जबकि बड़ा फाउंटेन या टी-सेट कुछ हजार में मिल रहा है.
अगर आप भी इस दिवाली अपने आशियाने को कुछ अलग और शाही अंदाज देना चाहते हैं तो विरासत फेस्ट में अफगानिस्तान के इस स्टॉल पर जरूर जाएं. घर के जिस कोने में ये चीज रखी जाएंगी वहां खूबसूरती में चार चांद लग जाएगा.
काबुल ओनिक्स की ये कलाकृतियां आपके घर को सिर्फ सजाएंगी ही नहीं बल्कि आपकी शान भी बढ़ाएंगी. यह मौका हाथ से जाने न दें. आपको यहां 350 रुपये की कीमत से उत्पाद मिल जाएंगे. दिवाली में कुछ खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये चीजें सबसे खास होंगी.