दिल्ली में यहां लगा स्वदेशी गोधन दीपावली महोत्सव, 4 गुना सस्ता मिल रहा सामान
Last Updated:
Delhi Haat Godhan Diwali Festival: दिल्ली के जनकपुरी दिल्ली हाट में 7 नवंबर तक स्वदेशी गोधन दीपावली महोत्सव चल रहा है. यहां गाय के गोबर के दीये, इको-फ्रेंडली सामान, कपड़े और देसी खाद्य पदार्थ किफायती दामों पर उपलब्ध हैं, और प्रवेश पूरी तरह से फ्री है. आइये जानते हैं इस मार्केट के बारे में.
नई दिल्ली: दिवाली की खरीदारी में अब बस कुछ दिन बचे हुए हैं, लेकिन अगर आप इस दिवाली पर कुछ इको फ्रेंडली की तलाश कर रहे हैं. जैसे गाय के गोबर के बने हुए दीये, मोमबत्ती, घर को सजाने का सामान, पूजा का सामान से लेकर के अगर आप खाने-पीने का कुछ देसी आइटम खोज रहे हैं, तो पहुंच जाइए दिल्ली के जनकपुरी दिल्ली हाट में चल रहे स्वदेशी गोधन दीपावली महोत्सव में. जो कि 7 नवंबर तक चलेगा. सबसे खास बात यह है कि यहां पर प्रवेश एकदम फ्री है. यानी आपको कोई एंट्री फीस नहीं देनी है. ना ही कोई टिकट खरीदना है. सिर्फ आप यहां पर जाएंगे और आपका प्रवेश आसानी से हो जाएगा. यहां पहुंचने के लिए जनकपुरी दिल्ली ईस्ट मेट्रो स्टेशन सबसे करीब है.
दिवाली से लेकर भाईदूज तक का सामान है यहां
इस दिवाली महोत्सव की खास बात यह है कि यहां पर हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार तक के कारीगर अपने हाथों के बने हुए प्रोडक्ट लेकर के आए हैं. जिसमें दिवाली पर आप को घर सजाने का सारा सामान मिल जाएगा. मिट्टी के खिलौने मिल जाएंगे. यहां तक कि यहां पर खूबसूरत लाइट भी मिल जाएगी. जिससे आप अपने घर को एक नया लुक दे सकते हैं. इसके अलावा यहां पर आपको तमाम वैरायटी की मोमबत्तियां मिलेंगी.
यहां कुछ स्टाइलिश मिलेंगी तो कुछ हाथों की बनाई हुई मामबत्तियां भी मिलेंगी. कीमत बहुत सस्ती है. मेले से खरीदारी अगर आप करेंगे तो आपको बाहर के मार्केट के प्राइस से 4 गुना कम कीमतें इस मेले में मिलेंगी. मिट्टी के दीए से लेकर इको फ्रेंडली दीए तक यहां मिल रहे हैं. ज्यादातर सामान यहां इको फ्रेंडली है, जिससे आप इस्तेमाल करके अपने पर्यावरण को भी बचा सकते हैं. साथ में ये आइटम लंबे वक्त तक चलेंगे.
कपड़ों से लेकर देसी घी तक मिल रहा
इस महोत्सव की सबसे खास बात यह है कि इसमें देश भर के किसान भी आए हु.ए हैं जो शहद, गुड और घी से लेकर के खाद और बेसन के लड्डू से लेकर के विभिन्न प्रकार के देसी लड्डू लाए हुए हैं. जो स्वाद के साथ ही सेहत भी देंगे. इसके अलावा मुरब्बा से लेकर के गिफ्ट पैकेजिंग तक यहां मिल रहा है, जो किसानों ने अपने हाथों से बनाए हुए हैं. सब कुछ देसी फल फ्रूट से तैयार किया गया है. इसके अलावा यहां पर आपको कपड़े भी मिलेंगे. नमकीन से लेकर यहां पर ज्वेलरी, जूते और चप्पल से लेकर सैंडल मेकअप के सामान से लेकर आपको हर एक छोटे से छोटा सामान भी मिलेगा. तो अगर आप खरीदारी करना चाहते हैं तो सिर्फ 7 नवंबर तक का वक्त आपके पास है.