26 साल का रिकॉर्ड टूटा: दिल्ली के कूचा महाजनी बाजार में धनतेरस की धूम, सोना-चांदी खरीदने के लिए उमड़ रही भारी भीड़

26 साल का रिकॉर्ड टूटा: दिल्ली के कूचा महाजनी बाजार में धनतेरस की धूम, सोना-चांदी खरीदने के लिए उमड़ रही भारी भीड़


नई दिल्ली: धनतेरस 6 नवंबर को है, लेकिन उससे पहले ही दिल्ली में स्थित एशिया का सबसे बड़ा सोना- चांदी का बाजार जिसे कूचा महाजनी कहते हैं. यहां पर बंपर भीड़ खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं. आलम यह है कि चांदनी चौक कूचा महाजनी मार्केट के अंदर की सारी गलियों को बंद कर दिया गया है. सिर्फ एक ही गली को आने और जाने के लिए खोला गया है. ताकि किसी भी तरह के अपराध से सोना चांदी के व्यापारियों को बचाया जा सके.

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मार्केट के अंदर प्रवेश करने के लिए लोग लाइन लगाकर 5 से 10 मिनट के इंतजार के बाद मार्केट में प्रवेश कर पा रहे हैं. सोना और चांदी की कीमतों में लगातार हो रहे बदलाव के बीच यहां पर ग्राहकों की बड़ी संख्या धनतेरस से पहले ही देखने के लिए मिल रही है. आलम यह है कि 26 साल का रिकॉर्ड टूट गया है. यही वजह है कि चप्पे चप्पे पर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है.

एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी ने बताई ये वजह

सर्राफा बाजार कूचा महाजनी के दि बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि बीते 26 साल का रिकॉर्ड इस साल टूट गया है. दूर-दूर से लोग सोना चांदी की खरीदारी के लिए यहां पर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस से लेकर निजी सिक्योरिटी तक यहां पर लगानी पड़ी है. कई सालों बाद धनतेरस से पहले ऐसी भीड़ यहां देखने के लिए मिल रही है. उन्होंने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि असल में यह एशिया का सबसे बड़ा सोना चांदी का बाजार है.

इस बाजार में सबसे खास बात यह है कि यहां पर सोने चांदी के हल्के से लेकर भारी तक के गहने मौजूद होते हैं. कस्टमाइज भी करवाए जा सकते है, इसीलिए हर बजट के लोग यहां पर आते हैं. सोने और चांदी की कीमतों में चाहे कितना भी उछाल क्यों ना हो, लेकिन इस मार्केट में आपको 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट और 18 कैरेट तक सोने चांदी की जो ज्वेलरी है. वह हर आकार की मिलेगी. हल्की से हल्की और भारी से भारी ज्वेलरी भी मिल जाएगी इसलिए लोग यहां पर आते हैं.

ग्राहकों के साथ देशभर के व्यापारी भी आते हैं यहां

सर्राफा बाजार कूचा महाजनी के दि बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि यहां पर देशभर से ग्राहक तो आते ही है साथ में ही देश के कोने-कोने से वो व्यापारी भी आते हैं जिनके सोने चांदी के कारोबार हैं. वह भी यहीं से थोक में सोना चांदी खरीदारी करके लेकर जाते हैं. फिर वो अपने शोरूम पर बेचते हैं.

यही वजह है कि सोने चांदी की खरीदारी के लिए यह मार्केट एक ऐसा मार्केट माना जाता है जहां पर सोना चांदी की शुद्धता पर कोई उंगली नहीं उठा सकता. यहां पर असली सोने चांदी मिलता है. यहीं से विदेशों तक में सोना चांदी एक्सपोर्ट और इंपोर्ट होता है, इसीलिए यहां पर यूं तो हर साल भीड़ होती है लेकिन इस साल जैसी भीड़ है वैसी बीते 26 सालों में नहीं थी.

ग्राहकों को लुभाने के लिए हर व्यापारी है तैयार

सर्राफा बाजार कूचा महाजनी धनतेरस के लिए इस बार पूरी तरह से सज कर तैयार नजर आ रहा है. हर व्यापारी ने अपने यहां आने वाले ग्राहकों को खरीदारी के साथ ही उन्हें कोई ना कोई गिफ्ट देने की भी प्लानिंग कर रखी है. यानी अगर आप यहां से सोना चांदी खरीदेंगे तो आपको कोई ना कोई अच्छा सा एक गिफ्ट भी व्यापारी देंगे. इसके अलावा यहां पर हर आकार का और हर एक वजन का सोना चांदी मिलेगा. और तो और अगर आप गहने नहीं खरीदना चाहते हैं. बल्कि सोने चांदी के सिक्के खरीदना चाहते हैं, तो भी यह बाजार बेस्ट है.

इसके अलावा यहां पर सोने और चांदी के जो नोट होते हैं. पूजा में इस्तेमाल करने वाले वह भी आपको मिल जाएंगे. यानी सोना चांदी ज्वेलरी से लेकर आपको हर तरह का सामान यहां मिल जाएगा. इसलिए यह जगह बाजार पूरे देश का बेस्ट सोने चांदी का बाजार है.



Source link