रांची: झारखंड में आज 4 नवंबर को मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. आज झारखंड के कुछ जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, कई जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है. अब सुबह और शाम के समय हल्की ठंड तथा कुहासे का असर महसूस होने लगा है. ऐसे में मौसम का मिजाज बदलने के साथ अब लोगों को एसी और कूलर की जरूरत भी पहले की तुलना में कम महसूस हो रही है. वहीं, 5 नवंबर से तापमान में भारी गिरावट और ठंड बढ़ने की संभावना है.
आज झारखंड के इन जिलों में हो सकती है बारिश
आज 4 नवंबर को झारखंड के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, संभावित बारिश वाले जिलों में रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा और धनबाद शामिल है. हालांकि, बारिश सभी जिलों में एक साथ नहीं होगी. कुछ जिलों में केवल बादल छाए रह सकते हैं.
जानें आज झारखंड में कितना रहेगा तापमान
आज झारखंड में अधिकतम तापमान लगभग 27 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 17 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. रांची समेत छह शहरों का तापमान में भारी बदलाव हुआ है. आज रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28°C-19°C, पलामू का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C-17°C, हजारीबाग का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C-19°C, बोकारो का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C-20°C, रामगढ़ का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C-18°C, जमशेदपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31°C-22°C का तापमान रहने वाला है.
झारखड के इन 10 जिलों का मौसम रहेगा शुष्क
झारखंड में अब मौसम शुष्क रहने वाला है. आज पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज का मौसम शुष्क रह रहा है. ऐसे में इन जिलों में धूप निकलने और दिन का मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है.
सुबह के समय इन जिलों में छा सकता है कोहरा
आज 4 नवंबर से सुबह के समय रांची, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, पलामू और जमशेदपुर सहित कई इलाकों में हल्की धुंध या कुहासा देखने को मिल सकता है. IMD के रांची और हजारीबाग पूर्वानुमान में सुबह धुंध की संभावना दर्ज है. वहीं, 5 नवंबर के बाद भी सुबह कुहासे का असर बना रह सकता है.
आज सुबह-शाम महसूस होगी ठंड
झारखंड में मौसम बदलने के साथ सुबह और शाम का तापमान कम होने लगा है. खासकर रांची, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और पलामू में सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो सकती है. हालांकि, दिन में तापमान 28 से 31 डिग्री तक रहने के कारण गर्मी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. इसलिए एसी और कूलर बंद होने की स्थिति पूरे राज्य में एक जैसी नहीं है, लेकिन सुबह और देर शाम इनकी जरूरत कम महसूस हो सकती है.
4 नवंबर से 9 नवंबर तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
4 नवंबर को झारखंड में आंशिक बादल, कुछ जगह बारिश की संभावना है.
5 नवंबर को झारखंड में सुबह धुंध, बाद में मौसम साफ रह सकता है.
6 नवंबर को झारखंड में मौसम शुष्क, धूप निकलने के आसार हैं.
7 नवंबर को झारखंड का मौसम मुख्य रूप से साफ आसमान और हल्की ठंड रहने वाला है.
8 नवंबर को झारखंड में धूप वाला मौसम, सुबह ठंड रह सकती है.
9 नवंबर को झारखंड में हल्की धुंध, दिन में धूप रहने की संभावना है.
5 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज
ऐसे में कुल मिलाकर झारखंड में 4 नवंबर के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं. जहां 5 नवंबर से आसमान साफ होने और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है. वहीं, 6 से 9 नवंबर के बीच सुबह और रात में ठंड का असर अधिक महसूस हो सकता है. जहां दिन में धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहने वाला है.