NZ vs IND, 1st ODI Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे आज, मैच से पहले जानें पिच, प्लेइंग XI और मौसम का हाल

NZ vs IND, 1st ODI Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे आज, मैच से पहले जानें पिच, प्लेइंग XI और मौसम का हाल


होमखेलक्रिकेट

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला ODI आज, मैच से पहले जानें प्लेइंग XI और पिच का हाल

Last Updated:

India vs New Zealand, 1st ODI Match Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से पांच वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत हो रही है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. मुकाबले में भारत की तरफ …और पढ़ें

Zoom

भारत बनाम न्यूजीलैंड

India vs New Zealand, 1st ODI Live: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. टी-20 सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से पांच वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत हो रही है. दोनों टीमों के बीच यह पहला मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. वनडे सीरीज में टीम इंडिया के विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे. ऐसे में इस मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे साथ.

दोनों टीमों का स्क्वाड-

न्यूजीलैंड टीम: हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, जैकब डफी, नाथन स्मिथ, मैथ्यू फिशर, ब्लेयर टिकनर, टिम सीफर्ट, काइल जैमीसन.

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, नमन धीर, औकिब नबी, रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन.

November 4, 202605:59 IST

NZ vs IND, 1st ODI Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

भारत- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर/कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड- टिम सीफर्ट, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैट हेनरी.

November 4, 202605:57 IST

NZ vs IND, 1st ODI Live: कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. वहीं, दोनों टीमों के कप्तान 7 बजे टॉस के लिए मैदान पर उतरेगी. ऑकलैंड के मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम की पसंद पहले गेंदबाजी की रहेगी.



Source link