Last Updated:
बिहार की भी कई कंपनियां ग्राहकों को दिवाली ऑफर दे रही है. जहानाबाद जिला में भी कई इलेक्ट्रिक स्कूटर का शो रूम खुल चुका है. इसी कड़ी में अशोका ई मोटर्स भी शामिल है, जहां स्कूटर की खरीदारी पर ग्राहकों को कई तरह की छूट दी जा रही है.
आज कल बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग बढ़ चुकी है. पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ती ही जा रही है. ऐसे में ग्राहकों ने बिना किसी खर्च चलने वाहनों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है. दिवाली का त्यौहार नजदीक आ गया है. हर तरह की कंपनियां ग्राहकों को कुछ न कुछ ऑफर दे रही है. ऐसे में बिहार की भी कई कंपनियां ग्राहकों को दिवाली ऑफर दे रही है. जहानाबाद जिला में भी कई इलेक्ट्रिक स्कूटर का शो रूम खुल चुका है. इसी कड़ी में अशोका ई मोटर्स भी शामिल है, जहां स्कूटर की खरीदारी पर ग्राहकों को कई तरह की छूट दी जा रही है.
दरअसल, जहानाबाद जिला में अशोका ई मोटर्स इलेक्ट्रिक स्कूटी की बिक्री कर रही है. यहां ₹45000 से लेकर ₹91000 तक की इलेक्ट्रिक स्कूटी मौजूद हैं. इस शो रूम में अशोका के आठ मॉडल मौजूद हैं और हर मॉडल की अपनी अलग खासियत है. सबसे कम कीमत वाली स्कूटी ₹45000 की है, जिसका एक बार फुल चार्जिंग में 70 किलोमीटर तक की यात्रा का रेंज हैं. वहीं, ₹91000 की स्कूटी से एक बार फूल चार्जिंग में 110 किलोमीटर तक की यात्रा संभव है. इसके अलावा भी कई अन्य गाड़ियां हैं, जिसका रेंज अलग-अलग है.
दिवाली ऑफर भी खास
अशोका मोटर्स ग्राहक को दिवाली में विशेष ऑफर दे रही है. अगर ग्राहक कोई गाड़ी खरीदते हैं तो उस पर ट्रॉली, बैग, डिनर सेट जैसी चीजों में से एक सामान उपहार के रूप में दिया जाएगा. इस तरह से अगर कोई व्यक्ति खरीदता है तो विशेष तोहफा मिल सकता है. उधर, जिन ग्राहकों के पास ज्यादा पैसे नहीं हैं उनके लिए भी सुविधा दी गई है. कंपनी की ओर से ईएमआई की भी सुविधा दी गई है. जानकारी के मुताबिक, ₹5000 की आसान किस्त पर इलेक्ट्रिक स्कूटर घर ले जा सकते हैं. इस दौरान कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी, जो आपको डाउन पेमेंट करवाते समय जरूरत पड़ती है.
इलेक्ट्रिक स्कूटर की यह है खासियत
कम्पनी के सेल्स मैनेजर अजय कुमार ने Local 18 से बताया कि हमारे यहां बहुत सस्ती गाड़ियां हैं. जिस तरह से आज इलेक्ट्रिक स्कूटर का ट्रेंड बढ़ रहा है वैसे में इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड बढ़ रही है. उसी का ध्यान रखकर हमारी कंपनी कार्य कर रही है. हमारे यहां जितनी भी गाड़ियां हैं, उसमें अधिकतम रेंज ₹91000 का है. इलेक्ट्रिक स्कूटी की खासियत यह है कि रिमोट की तरह चाभी है और इससे फायदा यह है कि गाड़ी लॉक होती है और चोरी का भी खतरा नहीं रहता है. साथ ही हर गाड़ी में डिक्की भी अधिक गहरा है. ऐसे में सामान और हेलमेट रखने में मदद मिलती है. साथ ही लिथियम बैटरी और लेड बैटरी वाली गाड़ियां हैं.
कितना चार्ज करना पड़ेगा?
लिथियम बैटरी को 4 घंटे चार्ज करना है और लेड बैटरी को 7 घंटे चार्ज करना पड़ता है. वहीं, लिथियम का वारंटी भी दिया जा रहा है. साथ ही दिवाली ऑफर भी खास है.