‘नक्सलवाद खत्म, विकास की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़…’ राज्योत्सव के समापन पर बोले गृहमंत्री अमित शाह

‘नक्सलवाद खत्म, विकास की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़…’ राज्योत्सव के समापन पर बोले गृहमंत्री अमित शाह


Last Updated:

Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की ओर आगे बढ़ रहा है. शाह ने राज्य निर्माण के लिए अटल जी को धन्यवाद दिया और साय सरकार द्वारा संस्कृति को दी गई नई पहचान की सराहना की.

Zoom

छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह.

Raipur News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे. वह छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया. अमित शाह ने छत्तीसगढ़ वासियों और विशेषकर आदिवासी भाइयों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं दीं.

शाह ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ राज्य बना, तब पार्टी को पता था कि वहां कांग्रेस की सरकार आएगी. इसके बावजूद पार्टी ने इसकी परवाह नहीं की और राज्य का निर्माण किया. उन्होंने मंच की ओर से और पूरे छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से अटल बिहारी बाजपेयी को धन्यवाद दिया.

नक्सलवाद से मुक्ति और विकास का संकल्प
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की ओर आगे बढ़ रहा है. विकसित छत्तीसगढ़ बनाना हमारा संकल्प है. उन्होंने कहा कि नक्सलवाद समाप्त हो गया है, अब आवाज क्यों धीमी है? शाह ने पूर्ववर्ती केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब नक्सलवाद खत्म करने की कोई कोशिश नहीं की गई. हमने नक्सल उन्मूलन का संकल्प लिया और इसे पूरा किया.

मानवाधिकार समर्थकों से सवाल
शाह ने नक्सली हिंसा का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस बच्चे के हाथ में कलम होनी चाहिए थी, उन्हें अगवा करके बंदूक थमा दी गई. विकास का रास्ता बनाने वाले लोगों को उनके परिवार के सामने जला दिया गया. मानवाधिकार का समर्थन करने वालों को बोलना चाहता हूं कि क्या बंदूक उठाने वालों के लिए मानवाधिकार है?

15 साल का विकास और सम्मान
अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के नेतृत्व में 15 साल तक विकास के काम हुए. इस समारोह के दौरान अलग-अलग क्षेत्र के लोगों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया.

लोकसंस्कृति और पर्यावरण संरक्षण
गृहमंत्री ने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य की लोकसंस्कृति को जीवंत रखने के लिए बस्तर पंडूम का आयोजन किया जाता है. विष्णुदेव साय सरकार ने बस्तर दशहरे की अनूठी परंपरा को नई पहचान दी है. बस्तर पंडूम और बस्तर ओलंपिक से युवाओं ने अपनी संस्कृति को पुनर्जीवित करने का काम किया है. साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अमित शाह ने बताया कि वित्त मंत्री को जिम्मेदारी दी गई है कि अकेले नवा रायपुर में 5 लाख पीपल के पेड़ लगाए जाएं.



Source link