Last Updated:
पॉप सिंगर एड शीरन ने शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के नए गाने ‘तू मिल जाए’ को हिंदी में गाया है. उन्होंने अब गाने की रिकॉर्डिंग का बीटीएस वीडियो शेयर किया और शाहरुख खान-अरिजीत सिंह के साथ अपनी खास बॉन्डिंग का जिक्र किया. बीटीएस वीडियो पर शाहरुख खान ने भी प्यारा सा कमेंट किया.
‘किंग’ 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. (फोटो साभार: Instagram@teddysphotos)
नई दिल्ली: एड शीरन का बॉलीवुड से खास कनेक्शन है, जिसकी गवाही उनका एक बीटीएस वीडियो दे रहा है. वे वीडियो में शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के नए गाने ‘तू मिल जाए’ को हिंदी में गाते नजर आ रहे हैं. सिंगर ने बताया कि कैसे उन्हें अपने पिछले इंडिया टूर के दौरान गीत का एक हिस्सा गाने का मौका मिला था. एड शीरन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो पर शाहरुख खान के साथ दोस्ती और गाने की मेकिंग पर लंबा नोट साझा किया.
एड शीरन ने वीडियो के साथ दिए कैप्शन में लिखा, ‘जब मैं पहली बार शाहरुख खान से मिला, तो उन्होंने कहा कि मुझे उनकी अगली फिल्म के लिए एक गाना बनाना चाहिए, जो मेरा पहला बॉलीवुड गाना भी होगा. इतने सालों में हम एक-दूसरे को अच्छे से जानने लगे हैं और मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं.’ एड ने अपनी पिछले इंडिया टूर को याद करते हुए बताया कि वे शाहरुख खान के घर गए थे, ताकि वे उनके गाने ‘सैफायर’ के म्यूजिक वीडियो में एक कैमियो रोल कर सकें.
View this post on Instagram