पूर्वांचल साधने निकले BJP के नए कप्तान, साधेंगे 132 सीटों का सियासी समीकरण, 4 को बीजेपी का महामंथन


Last Updated:

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी अपने सबसे कमजोर क्षेत्र में ताकतवर बनने की जुगत में लगी हुई है. यही वजह है कि बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर पहुंच रहे हैं और इस दौरान पूर्वांचल के सियासी समीकरण को साधने की कोशिश कर रहे हैं.

Top Deals Inside

पूर्वांचल साधने निकले BJP के नए कप्तान, साधेंगे 132 सीटों का सियासी समीकरणZoom

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन. (File Photo : PTI)

गोरखपुरः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 4 नवम्बर को दो दिवसीय गोरखपुर के दौरे पर आ रहे हैं. इन दो दिनों में मिशन 2027 को लेकर पार्टी के नेताओं मंत्र भी देंगे साथ ही पूर्वांचल की राजनीतिक हवा को भी भापने का काम करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष 4 नवम्बर की सुबह 11.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष, और प्रदेश प्रभारी भी साथ रहेंगे. 12 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराणा प्रताप इंटर क़ॉलेज के मैदान में पहुंचेगे. यहां पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे. मंच से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन होगा. एमपी इंटर कॉलेज से पटेल चौक काली मंदिर तक ये यात्रा चलेगी, इस दौरान 18 जगहों पर उनका स्वागत होगा. यात्रा के दौरान गोरखपुर क्षेत्र के सभी विधायक, सांसद, मंत्री शामिल होंगे.

गोरखपुर के प्रतिनिधियों के साथ होगी मुलाकात
पदयात्रा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के बैठकों का दौर शुरू होगा. गोरखपुर एनेक्सी भवन में प्रबुद्ध बैठक होगी. जिसमें करीब 50 प्रबुद्ध लोग शामिल होंगे। इसके बाद दूसरी बैठक गोरखपुर क्षेत्र के सांसद, विधायक, मेयर, जिलापंचायत अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे और उनसे फीड बैक लेंगे. फिर तीसरी बैठक संगठन के पदाधिकारियों के साथ होगी. इस बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी, गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी बैठक में रहेंगे. इसके बाद चौथी बैठक में पूर्व जनप्रतिनिधि, जिसमें सांसद, विधयाक, मेयर, जिलापंचायत अध्यक्ष शामिल होंगे.

यूपी बीजेपी कोर कमेटी की होगी बैठक
पांचवी बैठक गोरखपुर क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारियों के साथ करेंगे, जिसमें राज्य के पूर्व पदाधिकारी, गोरखपुर क्षेत्र और जिला के पूर्व पदाधिकारी शामिल होंगे और फिर देश शाम को राज्य कोर कमेटी की बैठक होगी. इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, मुख्यमंत्री और दोनो उप मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. अगले दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरखनाथ मंदिर जायेंगे और वहां पर दर्शन पूजन करेंगे. मंदिर से निकलने के बाद एक बैठक और प्रस्तावित हैं. दो दिनों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारियों का पेंच कसेंगे ही साथ में 2027 को जीतने की रणनीति भी तय होगी.



Source link