पापा रणबीर की ‘रामायण’ में राहा ने भी दी दस्तक! साई पल्लवी संग दिया शॉट, बेटी को लेकर सुपरस्टार ने किया खुलासा

पापा रणबीर की ‘रामायण’ में राहा ने भी दी दस्तक! साई पल्लवी संग दिया शॉट, बेटी को लेकर सुपरस्टार ने किया खुलासा


Last Updated:

बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर भी अब पापा की फिल्म ‘रामायण’ का हिस्सा बन गई हैं. रणबीर ने बताया कि किया कि राहा कई बार फिल्म ‘रामायण’ के सेट पर जाया करती थीं. उन्होंने साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ एक शॉट भी दिया है. रणबीर ने ये भी खुलासा किया कि राहा रामायण की कहानी में भी दिलचस्पी ले रही थीं. रणबीर और आलिया अक्सर अपनी बेटी को रामायण की कहानियां सुनाते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फोटो साभार: News18english

नई दिल्ली. रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म फिल्म ‘रामायण’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. फिल्म रिलीज के बेहद करीब है. फिल्म की स्टारकास्ट इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इसी बीच रणबीर ने अपनी बेटी राहा कपूर को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है. उन्होंने बताया कि राहा को बचपन से ही रामायण की कहानी में काफी दिलचस्पी है. इतना ही नहीं, वह कई बार फिल्म के सेट पर भी जा चुकी हैं और वहां उन्होंने साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ एक शॉट भी दिया है.

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म को रिलीज होने में कुछ ही समय बाकी है.फिल्म को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर अपनी राय भी जाहिर कर रहे हैं. फिल्म एडवांस बुकिंग में भी तहलका मचा रही है. फिल्म को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें हैं, ऐसे में अब रणबीर ने खुलासा किया है कि इस फिल्म का हिस्सा राहा भी बन चुकी है.

राहा को पसंद है रामायण की कहानी

हाल ही में बीबीसी न्यूज इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बेटी राहा के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि वह और उनकी पत्नी आलिया भट्ट अक्सर राहा को रामायण की कहानियां सुनाते हैं. यही वजह है कि छोटी उम्र से ही राहा इस महाकाव्य की कहानी को लेकर काफी उत्सुक रहती हैं. रणबीर ने बताया कि राहा कई बार ‘रामायण’ के सेट पर आ चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने साई पल्लवी और लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे के साथ एक शॉट भी दिया. रणबीर के मुताबिक, राहा भी इस फिल्म के सफर का हिस्सा रही हैं और उन्हें इस बात की खुशी है. अभिनेता चाहते हैं कि बड़े पर्दे पर राहा सबसे पहले उनकी यही फिल्म देखें.
रणबीर ने बेटी को लेकर किया खुलासा
(फोटो साभार:instagram@bbcnewsindia)

भगवान राम के किरदार को देखने का बदला नजरिया

इंटरव्यू के दौरान रणबीर से यह भी पूछा गया कि जिस समय उन्हें भगवान राम का किरदार निभाने का मौका मिला, उसी दौरान वह पिता भी बने थे. क्या पिता बनने के अनुभव ने इस किरदार को समझने में उनकी मदद की? इस पर रणबीर ने कहा कि पिता बनने के बाद उनके अंदर एक बेहतर इंसान बनने की इच्छा और मजबूत हुई. उनके मुताबिक, जिंदगी का यह बदलाव सही समय पर आया और इसका असर भगवान राम के किरदार को समझने के उनके नजरिए पर भी पड़ा.

कब रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी, इंदिरा कृष्णन कौशल्या, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और काजल अग्रवाल मंदोदरी की भूमिका निभा रही हैं. यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज की जाएगी. इसका पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है. फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी दर्शकों के सामने आएगी. वहीं, इसके दूसरे भाग को दिवाली 2027 पर रिलीज करने की प्लानिंग है.





Source link