दिवाली की छुट्टियों में फैमिली संग घूमें प्रयागराज की ये 8 जगहें, कहीं दिखेगा इतिहास तो कहीं मिलेगा सुकून

दिवाली की छुट्टियों में फैमिली संग घूमें प्रयागराज की ये 8 जगहें, कहीं दिखेगा इतिहास तो कहीं मिलेगा सुकून


Last Updated:

Best Places to Visit in Prayagraj: दिवाली की छुट्टियों में अगर आप परिवार और दोस्तों के साथ प्रयागराज घूमने का प्लान बना रहे हैं तो शहर में कई ऐसी जगहें हैं, जहां सैर के साथ इतिहास, धार्मिक महत्व और प्राकृतिक खूबसूरती भी देखने को मिलेगी. यहां कंपनी गार्डन, खुसरो बाग, आनंद भवन और भारद्वाज पार्क जैसे ऐतिहासिक स्थल हैं, तो अरैल घाट और किला घाट पर गंगा-यमुना के खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलते हैं. कुछ जगहों पर नाव की सवारी का मौका भी मिलता है. जानिए, प्रयागराज की इन 8 जगहों पर घूमने का समय और खास आकर्षण क्या है. (रिपोर्ट-सतेंद्र कुमार)

Top Deals Inside

दिवाली की छुट्टियों में परिवार और दोस्तों के साथ कुछ खास पल बिताना चाहते हैं तो प्रयागराज का कंपनी गार्डन आपके लिए अच्छा ठिकाना हो सकता है. सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक खुलने वाले इस पार्क में हरी-भरी हरियाली, खूबसूरत रास्ते और ऐतिहासिक स्मारक देखने को मिलेंगे. यहां अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा, शहीद स्मारक और विक्टोरिया मेमोरियल भी मौजूद हैं. जहां आपको घूमने के साथ इतिहास को करीब से जानने का मौका भी मिलेगा.

दिवाली की छुट्टियों में अगर आप शहर की भीड़भाड़ से दूर कुछ समय सुकून से बिताना चाहते हैं तो प्रयागराज का भारद्वाज पार्क अच्छा विकल्प है. सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक खुलने वाले इस पार्क में हरी-भरी हरियाली, खूबसूरत फव्वारे, बच्चों के लिए झूले और खेलने की जगह देखने को मिलेगी. यहां महर्षि भारद्वाज की विशाल प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र है. पार्क के पास ही भारद्वाज आश्रम और आनंद भवन भी मौजूद हैं, जहां आप घूमने के साथ इतिहास और धार्मिक महत्व से भी रूबरू हो सकते हैं.

दिवाली की छुट्टियों में अगर आप परिवार और दोस्तों के साथ किसी ऐतिहासिक जगह पर घूमना चाहते हैं, तो प्रयागराज का खुसरो बाग आपके लिए खास जगह हो सकती है. सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक खुलने वाले इस ऐतिहासिक बाग में हरी-भरी हरियाली के साथ मुगलकालीन वास्तुकला की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है. यहां मुगल बादशाह जहांगीर के बेटे शहजादे खुसरो, उनकी मां सुल्तान बेगम और बहन निथार बेगम के मकबरे मौजूद हैं. खूबसूरत नक्काशी और ऐतिहासिक इमारतों के बीच आप सैर करने के साथ प्रयागराज के इतिहास को भी करीब से जान सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दिवाली की छुट्टियों में अगर आप किसी शांत और खूबसूरत जगह पर घूमना चाहते हैं तो प्रयागराज के अरैल स्थित महर्षि महेश योगी स्मारक पहुंच सकते हैं. संगम के पास बने इस स्मारक में आकर्षक नक्काशी, भव्य निर्माण और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिलता है. यहां बना हॉल ऑफ साइलेंस इसकी खास पहचान है. गंगा किनारे स्थित इस परिसर में आप कुछ समय शांति से बिता सकते हैं और इसकी खूबसूरत वास्तुकला को करीब से देख सकते हैं. यहां जाने से पहले प्रवेश और घूमने के समय की जानकारी जरूर कर लें.

दिवाली की छुट्टियों में अगर आप घूमने के साथ देश के इतिहास को भी करीब से जानना चाहते हैं तो प्रयागराज का आनंद भवन जरूर पहुंचें. सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक खुलने वाले इस ऐतिहासिक भवन में नेहरू परिवार से जुड़ी पुरानी तस्वीरें, इस्तेमाल की गई वस्तुएं और ऐतिहासिक कमरे देखने को मिलेंगे. यहीं जवाहर तारामंडल भी है, जहां अंतरिक्ष और ग्रहों से जुड़ी जानकारी मिलती है. पास में स्थित स्वराज भवन भी घूमने लायक है. ध्यान रखें, आनंद भवन सोमवार और सार्वजनिक अवकाश पर बंद रहता है.

दिवाली की छुट्टियों में अगर आप परिवार और दोस्तों के साथ गंगा किनारे सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो प्रयागराज का अरैल घाट जरूर पहुंचें. यहां सुबह 5 बजे से रात 10:30 बजे तक घूम सकते हैं. घाट पर गंगा और यमुना के खूबसूरत नजारे, नाव की सवारी और संगम तक जाने का मौका मिलता है. सुबह सूर्योदय और शाम को डूबते सूरज का नजारा यहां की खूबसूरती को और खास बना देता है. यहां घूमने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है.

दिवाली की छुट्टियों में अगर आप परिवार और दोस्तों के साथ प्रयागराज की ऐतिहासिक जगहों को करीब से देखना चाहते हैं तो किला घाट जरूर पहुंचें. अकबर के ऐतिहासिक किले के ठीक नीचे यमुना नदी के किनारे स्थित इस घाट से नदी और किले की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है. यहां सुबह सूर्योदय और शाम के समय का नजारा खास होता है. घाट से नाव के जरिए त्रिवेणी संगम तक जाने का मौका भी मिलता है. यहां घूमने के लिए प्रवेश शुल्क नहीं है. नाव की सवारी का किराया अलग से देना होता है.

दिवाली की छुट्टियों में अगर आप प्रयागराज की धार्मिक और ऐतिहासिक जगहों को करीब से देखना चाहते हैं तो दरागंज स्थित दशाश्वमेध घाट जरूर पहुंचें. गंगा किनारे बने इस प्राचीन घाट का धार्मिक महत्व है. मान्यता है कि यहां भगवान ब्रह्मा ने दस अश्वमेध यज्ञ किए थे. यहां गंगा में स्नान, पूजा-पाठ और सुबह-शाम की धार्मिक गतिविधियां देखने को मिलती हैं. घाट पर 24 घंटे पहुंचा जा सकता है और यहां प्रवेश निशुल्क है. इस घाट के पास में ही नागवासुकी मंदिर भी है, जहां आप दर्शन के लिए जा सकते है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link