‘देश में हमसे बड़ा कोई गुंडा नाहीं हौ’, जन अधिकार रैली में ओपी राजभर का अजब गजब बयान

‘देश में हमसे बड़ा कोई गुंडा नाहीं हौ’, जन अधिकार रैली में ओपी राजभर का अजब गजब बयान


Last Updated:

OP Rajbhar: बांदा में भागीदारी पार्टी (पी) की जन अधिकार महारैली में ओपी राजभर ने खुद को बड़ा गुंडा बताया. साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी जोरदार हमला बोला. उन्होंने सपा सरकार ने प्रजापति समाज पर लगातार अत्याचार किया है.

Zoom

ओपी राजभर. (file photo)

बांदा: यहां चाहे मुख्तार अंसारी हों, बृजेश सिंह हों, धनंजय सिंह हों या अभय सिंह जैसे लोग दरबार करते हैं, उससे बड़ा गुंडा भला के होई. हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नाहीं हौ’. यह बयान प्रदेश के कैबिनेट में ओम प्रकाश राजभर ने बांदा की जनसभा में दिया.

बांदा में आयोजित भागीदारी पार्टी की जन अधिकार रैली में शामिल होने आए ओम प्रकाश राजभर ने कहा सुना है, बांदा में बहुत बड़ा गुंडा रहते हैं, तो जान लीजिए हमेशा बड़ा गुंडा कोई नहीं है. अगर कोई आंख दिखाने की कोशिश करेगा तो ओम प्रकाश राजभर उसकी दूसरी आंख निकालने की हैसियत रखता है. हम चाहते हैं कि अपना झंडा, अपना डंडा और अपनी पार्टी के लिए आप काम करें. अगर कोई आपके पास आता है और अपना झंडा पकड़ने के लिए कहता है, तो उससे कह दो कि वह खुद आपका झंडा पकड़े है.

बबेरू कस्बे के नवीन मंडी स्थल में हुई जन अधिकार रैली में पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. मंत्री के यहां पहुंचने पर भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया. मंच से संबोधन के दौरान ओम प्रकाश राजभर ने भागीदारी पार्टी को सपोर्ट करने की लोगों से अपील की.

ओपी राजभर ने बताया कि प्रेमचंद्र प्रजापति जी ने भागीदारी पार्टी का गठन किया है. पूरे प्रदेश में इसका विस्तार कर रहे हैं.यहां पर जन अधिकार रैली कार्यक्रम का आयोजन किया है. इसमें शामिल हुआ हूं. आजादी के बाद से जो दलित, वंचित, शोषित, पिछड़े व अन्य लोग हैं उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम हम लोगों के द्वारा किया जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि आज यहां पर अभी कई लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को मुझे बताया है. ऐसा महसूस हुआ कि जानकारी के अभाव की वजह से लोगों की समस्या दूर नहीं हो पा रही है. इनको दूर करने का काम किया जाएगा और इन्हें इनके अधिकार कैसे मिले इसके बारे में भी जागरूक किया जा रहा है.



Source link