दिवाली पर घर जाने का है प्लान? रोडवेज ने कर लिया इंतजाम, कल से सड़कों पर उतरेंगी 1033 बसें

दिवाली पर घर जाने का है प्लान? रोडवेज ने कर लिया इंतजाम, कल से सड़कों पर उतरेंगी 1033 बसें


Last Updated:

Gorakhpur News: दिवाली हो या छठ, त्योहार पर हर कोई अपनों के बीच पहुंचना चाहता है. ऐसे में बसों में भीड़ और सीटों की मारामारी सफर का मजा किरकिरा कर देती है. यात्रियों को इस परेशानी से बचाने के लिए परिवहन निगम ने खास तैयारी की है. इस बार त्योहारों के दौरान 1033 रोडवेज बसें सड़कों पर उतरेंगी. 4 नवंबर से शुरू होने वाली यह विशेष सेवा छठ के बाद तक 14 दिनों तक जारी रहेगी. इसके लिए चालक-परिचालकों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं.

Zoom

बस स्टेशन कचहरी.

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक बड़ी खबर आ रही है. दिवाली पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो सफर को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है. त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने कमर कस ली है. इस बार लंबी दूरी से लेकर लोकल रूट तक 1033 रोडवेज बसें दौड़ेंगी. यानी दिवाली पर घर पहुंचने के लिए बसों की किल्लत नहीं होगी. इसके लिए 4 नवंबर से छठ के बाद तक 14 दिनों का विशेष संचालन किया जाएगा. यात्रियों की सुविधा के लिए चालक-परिचालकों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं. इस दौरान ड्यूटी करने वाले चालक परिचालकों को अलग से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

दिवाली पर्व पर बड़ी संख्या में यात्रियों के आगमन के मद्देनजर परिवहन निगम अलर्ट मोड में है. गोरखपुर परिक्षेत्र से लंबी दूरी जैसे दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज इत्यादि स्थानों के लिए अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी. इसके साथ-साथ लोकल स्तर पर भी बसों के फेर बढ़ा दिए गए हैं ताकि दिवाली पर्व पर दूर दराज से आने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई न हो सके.

परिवहन निगम द्वारा इस बार कल 1033 बसें संचालित की जा रही है. इस साल 70 बसें पिछले साल से अधिक है. खास बात यह है कि बार दिवाली पर यात्रियों को यात्रा के लिए बीएस सिक्स की नई बसों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक बसों से भी आरामदायक सफर करने का अवसर अवसर प्राप्त होगा.

बता दें, दिवाली एवं छठ पर्व को मनाने के लिए बाहर कमाने गए लोग बड़ी संख्या में अपने अपने के लिए प्रस्थान करते हैं. लिहाजा इस मौके पर भारी संख्या में यात्रियों का आगमन होता है. यात्रियों की भारी संख्या में आगमन की दृष्टिगत यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान कराने के लिए परिवहन निगम द्वारा लंबी दूरी एवं लोकल स्तर पर पर्याप्त बसों के इंतजाम किए गए हैं.



Source link