18 ट्रेनों से हटेगा सुपरफास्ट का टैग, ₹75 तक सस्ता होगा टिकट, सप्तक्रांति और श्रमजीवी का भी लिस्‍ट में नाम


Last Updated:

Superfast Train : रेलवे ने 18 ट्रेनों का सुपरफास्‍ट दर्जा खत्‍म करने की घोषणा की है. किसी ट्रेन को सुपरफास्‍ट का दर्जा तभी दिया जाता है जब उनकी औसत गति 55 किलोमीटर घंटा हो. इन ट्रेनों में यात्री से सुपरफास्‍ट चार्ज लिया जाता है, जिससे इनका किराया सामान्‍य एक्‍सप्रेस ट्रने से ज्‍यादा होता है.

Top Deals Inside

8 ट्रेनों से हटेगा सुपरफास्ट का टैग, ₹75 तक सस्ता होगा टिकट Zoom

इन 18 ट्रेनों का ‘सुरपफास्‍ट’ का दर्जा इनकी कम स्‍पीड की वजह से छीना जा रहा है. (Photo : Canva)

नई दिल्‍ली. रेलवे यात्रियों का बड़ी राहत देने जा रहा है. अगले साल 1 जनवरी से देश के प्रमुख रूटों पर दौड़ने वाली 18 ट्रेनों का ‘सुपरफास्ट’ दर्जा खत्म कर इन्‍हें सामान्य एक्सप्रेस श्रेणी में डाल दिया जाएगा. सुपरफास्ट का तमगा हटने का सबसे सीधा असर इन ट्रेनों के किराए पर होगा और इनकी टिकट 75 रुपये तक सस्‍ती हो जाएगी. जिन ट्रेनों को सुपरफास्‍ट की श्रेणी से हटाया जाएगा उनमें मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति, राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी और टनकपुर-दिल्ली पूर्णागिरि जनशताब्दी जैसी मशहूर ट्रेनें भी शामिल हैं.

इन 18 ट्रेनों का ‘सुरपफास्‍ट’ का दर्जा इनकी कम स्‍पीड की वजह से छीना जा रहा है. रेलवे बोर्ड के नियमों के अनुसार, किसी भी ट्रेन को सुपरफास्ट कहलाने का हक तभी मिलता है जब उसकी दोनों दिशाओं यानी आने और जाने की कुल औसत रफ्तार कम से कम 55 किलोमीटर प्रति घंटा हो. समय-समय पर होने वाली समीक्षा में सामने आया कि रास्तों में नए स्टॉपेज जुड़ने, रूट्स पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने और लगातार परिचालन संबंधी वजहों से ये ट्रेनें तय मानक रफ्तार बनाए रखने में नाकाम रहीं.

ये ट्रेनें नहीं रहेंगी सुपरफास्‍ट, मिलेगा नया नंबर भी

रेलवे हर साल या नया टाइम टेबल लागू करते समय ट्रेनों की गति की समीक्षा करता है. जिन 18 ट्रेनों का सुपरफास्‍ट दर्जा समाप्‍त किया गया है, उनको नया नंबर भी दिया गया है.

S.N ट्रेन का नाम पुराना नंबर नया नंबर
1 टनकपुर – दिल्ली जंक्शन 12035 15317
2 दिल्ली जंक्शन – टनकपुर 12036 15318
3 देहरादून – काठगोदाम 12091 15315
4 काठगोदाम – देहरादून 12092 15316
5 मुरादाबाद – रामनगर 25013 15313
6 रामनगर – मुरादाबाद 25014 15314
7 मुरादाबाद – रामनगर 25035 15335
8 रामनगर – मुरादाबाद 25036 15336
9 मगध/इस्लामपुर – नई दिल्ली 20801 18633
10 नई दिल्ली – इस्लामपुर 20802 18634
11 दरभंगा – जालंधर सिटी 22551 15541
12 जालंधर सिटी – दरभंगा 22552 15542
13 पाटलिपुत्र – चंडीगढ़ 22355 13255
14 चंडीगढ़ – पाटलिपुत्र 22356 13256
15 मुजफ्फरपुर – आनंद विहार (सप्तक्रांति) 12557 15577
16 आनंद विहार – मुजफ्फरपुर (सप्तक्रांति) 12558 15578
17 राजगीर – नई दिल्ली (श्रमजीवी) 12391 13291
18 नई दिल्ली – राजगीर (श्रमजीवी) 12392 13292

कितनी सस्‍ती हो जाएगी ट्रेन टिकट

सुपरफास्ट का तमगा हटने का असर इन ट्रेनों के किराए पर होगा. सुपरफास्‍ट ट्रेन में यात्री से ‘सुपरफास्‍ट चार्ज’ वसूली जाता है, जिस वजह से किराया बढ़ जाता है. सुपरफास्‍ट चार्ज हटने से स्लीपर क्लास का किराया ₹30 तक कम हो सकता है. थर्ड एसी, 3E, सेकंड एसी और एसी चेयरकार का ₹45 रुपये और फर्स्ट एसी और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया ₹75 तक कम हो सकता है.



Source link