‘रामायण’ का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा ने प्रीमियर पर दिया हिंट, रणबीर-साई की फिल्म को लेकर बताया मास्टर प्लान

‘रामायण’ का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा ने प्रीमियर पर दिया हिंट, रणबीर-साई की फिल्म को लेकर बताया मास्टर प्लान


Last Updated:

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. यश भी इसके को-प्रोड्यूसर हैं. हाल ही लॉस एंजिलेस में रामायण की खास स्क्रीनिंग हुई थी जहां नमित ने फिल्म को लेकर अपने प्लान शेयर किए. वो कहते हैं कि रामायण के तीन पार्ट हो सकते हैं. पहले उन्होंने फिल्म को तीन हिस्सों में रिलीज करने का प्लान किया था लेकिन बाद में क्रिएटिव जरूरतों के आधार पर इसमें बदलाव किए गए. नमित का कहना है कि दर्शकों के रिस्पांस पर फिल्म का भविष्य डिसाइड हो सकता है.

Zoom

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के तीसरे पार्ट पर नमित मल्होत्रा ने हिंट दिया.

नई दिल्ली.  नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच गजब का उत्साह दिख रहा है. फिल्म 5 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म का लॉस एंजिलेस में खास प्रीमियर रखा गया था. फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला और इसके तीसरे पार्ट को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गईं. लॉस एजिलेंस में हुए प्रीमियर के बाद से रामायण के तीसरे पार्ट पर चर्चा हो रही है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने रामाय़ण को लेकर अपने मास्टर प्लान के बारे में बात की.

लॉस एजिलेंस में प्रीमियर के बाद प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी ने रामायण के तीसरे पार्ट पर बात की. इंटरनेशनल मीडिया से मुखातिब होने के दौरान नमित मल्होत्रा ने फिल्म के प्लान से जुड़े कई अहम खुलासे किए. उन्होंने बताया कि शुरुआत में कहानी को तीन फिल्मों में बांटने का विचार था, लेकिन बाद में रचनात्मक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसे दो पार्ट में बनाने का निर्णय लिया गया.

‘रामायण’ के तीसरे पार्ट पर नमित मल्होत्रा ने दिया हिंट

नमित के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग और निर्माण से जुड़ा काम अभी जारी है. ऐसे में वह कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं करना चाहते. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया के आधार पर निर्माता भविष्य में अपनी योजना पर दोबारा विचार कर सकते हैं. यहां देखें नमित का इंटरव्यू वीडियो

नमित मल्होत्रा ने हिंट दिया कि रामायण का तीसरा पार्ट होगा या नहीं ये दर्शकों के रिस्पांस पर निर्भर करता है. पहले पार्ट को दुनियाभर में दर्शक कैसा रिस्पांस देते हैं ये देखने के बाद ही मेकर्स फिल्म को लेकर आगे का प्लान डिसाइड करेंगे. वो कहते हैं कि अगर रामायण को शानदार रिस्पांस मिलता है तो वो इसके तीसरे पार्ट पर विचार करेंगे.

दो वर्जन में बनी है रामायण

नमित मल्होत्रा ने बातचीत के दौरान एक और दिलचस्प जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि फिल्म के पहले पार्ट के दो अलग-अलग वर्जन तैयार किए गए हैं, जिनका रनटाइम एक-दूसरे से अलग है. फिलहाल टीम इस बात का आकलन कर रही है कि दर्शकों के लिए कौन-सा वर्जन बेहतर रहेगा.

निर्माता की इच्छा है कि दुनियाभर के दर्शकों के लिए फिल्म का एक ही वर्जन रिलीज किया जाए. हालांकि, अगर दर्शकों की प्रतिक्रिया और फिल्म की जरूरतों को देखते हुए विस्तारित वर्जन की मांग या संभावना बनती है, तो इस विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है. नमित मल्होत्रा के इस खुलासे के बाद रामायण को लेकर दर्शकों का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है.



Source link