US Midterm Elections 2026 LIVE: अमेरिका मिडटर्म चुनाव 2026| आसान नहीं है ट्रंप के लिए मिडटर्म की राह खुद भाषण में माना चैलेंज तो है ही

US Midterm Elections 2026 LIVE: अमेरिका मिडटर्म चुनाव 2026| आसान नहीं है ट्रंप के लिए मिडटर्म की राह खुद भाषण में माना चैलेंज तो है ही


US Midterm Elections 2026 Live Updates: अमेरिका का मध्यावधि चुनाव खासी सुर्खियां बटोर रहा है. वैसे तो इतना दिलचस्प नहीं होता लेकिन इस बार दुनियाभर की नजरें इस पर टिकी हुई हैं क्दयोंकि दांव पर लगी हुई है डोनाल्ड ट्रंप की साख. वो मान भी रहे हैं कि उनके लिए भी ये आसान नहीं होने वाला है. पूरी दुनिया में अमेरिका की विदेश नीति से लेकर रणनीतिक पॉलिसी में इतने बदलाव किए गए कि लोग इस बात का इंतजार ही करने लगे कि अमेरिकी राष्ट्रपति की मनमानी कब रुकेगी. कुछ घंटों बाद अब अमेरिका के मिडटर्म चुनावों के लिए वोटिंग शुरू हो जाएगी और ये अमेरिका ही नहीं भारत और दूसरे देशों के लिए भी काफी अहमियत रखने वाला है. अगर बात करें भारतीय समय के मुताबिक ये कब से शुरू होगा तो अमेरिकी टाइम से 3 नवंबर को को सुबह 7 बजे यानि भारत में बुधवार यानि 4 नवंबर की सुबह से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. अमेरिका के अंदर भी कई टाइम जोन हैं, तो इसका समय हर जगह पर बदला हुआ होगा. रिजल्ट की बात करें तो राज्यों में जैसे-जैसे वोटिंग खत्म होती रहेगी, नतीजे भी आते रहेंगे.

November 3, 202612:16 IST

US Midterm Elections 2026 LIVE: हिलेरी क्लिंटन ने की एलन मस्क पर कार्रवाई की मांग

US Midterm Elections 2026 : अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने एलन मस्क जैसे अरबपतियों पर सरकारी निगरानी और जवाबदेही तय करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जनवरी से काम शुरू करने वाली नई कांग्रेस को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए. क्लिंटन ने आरोप लगाया कि कुछ ताकतवर लोग फैसलों को प्रभावित करने के लिए आंकड़ों का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. उन्होंने जोर दिया कि अरबपतियों को भी अपने कामों के लिए जवाब देना चाहिए और उन्हें कानून के दायरे में रखना जरूरी है.

November 3, 202612:09 IST

US Midterm Elections 2026 LIVE: चुनाव में अर्थव्यवस्था बनेगा बड़ा मुद्दा, महंगाई से परेशान मतदाता

US Midterm Elections 2026 : अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में अर्थव्यवस्था और बढ़ती महंगाई अहम मुद्दे बनकर उभरे हैं. देश की अर्थव्यवस्था बढ़ने के बावजूद आम लोग राशन और रोजमर्रा की चीजों की महंगी कीमतों से परेशान हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी सरकार के आर्थिक प्रदर्शन का बचाव कर रहे हैं. उनका दावा है कि लोगों की आय ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है और गरीबी रिकॉर्ड निचले स्तर पर है. हालांकि रिपब्लिकन पार्टी के सामने जनता को राहत मिलने का भरोसा दिलाने की चुनौती है.

November 3, 202611:09 IST

US Midterm Elections 2026: क्यों महत्वपूर्ण हैं मिडटर्म का चुनाव?

US Midterm Elections: अमेरिका में 3 नवंबर को मिडटर्म चुनाव हो रहे हैं. ये चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चार साल के कार्यकाल के बीच में होते हैं. इनमें राष्ट्रपति नहीं चुना जाता, बल्कि संसद के सदस्यों और राज्यों के प्रमुख पदों के लिए मतदान होता है. इस बार प्रतिनिधि सभा की सभी 435 और सीनेट की 35 सीटों पर चुनाव है. इसके अलावा 36 राज्यों में गवर्नर चुने जाएंगे. नतीजों से तय होगा कि कांग्रेस पर रिपब्लिकन का नियंत्रण रहेगा या डेमोक्रेट्स को बहुमत मिलेगा. इसका असर ट्रंप की नीतियों पर पड़ेगा.

November 3, 202610:27 IST

US Midterm Elections 2026 LIVE: ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों पर साधा निशाना- अमेरिकी इतिहास का सबसे खतरनाक समूह

US Midterm Elections 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव से पहले अपने आखिरी भाषण में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने उन्हें अमेरिकी इतिहास का सबसे कट्टर और खतरनाक उम्मीदवार समूह बताया. ट्रंप ने आरोप लगाया कि डेमोक्रेटिक पार्टी ऐसी नीतियों को बढ़ावा दे रही है, जो देश के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं. उन्होंने खासतौर पर आव्रजन और ट्रांसजेंडर अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की आलोचना की. ट्रंप ने कहा कि वे अमेरिकी संस्कृति और विरासत की रक्षा करेंगे.

November 3, 202609:27 IST

US Midterm Elections 2026 LIVE: सीनेट की 7 सीटों पर कड़ा मुकाबला, रिपब्लिकन के सामने बड़ी चुनौती

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में सीनेट की 35 सीटों पर मुकाबला हो रहा है. इनमें सात सीटें बेहद अहम मानी जा रही हैं, जिनमें 6 पर रिपब्लिकन और एक पर डेमोक्रेटिक पार्टी का कब्जा है. अलास्का में डैन सुलिवन का मुकाबला मैरी पेल्टोला से है. आयोवा में एशले हिंसन और जोश ट्यूरेक आमने-सामने हैं. वहीं कंसास, मेन, मिशिगन, ओहायो और टेक्सास में भी कड़ा मुकाबला है. इन सीटों के नतीजे सीनेट में बहुमत का फैसला कर सकते हैं.

November 3, 202608:32 IST

US Midterm Elections 2026 LIVE: चुनाव प्रचार से थकी ट्रंप की आवाज, बोले- मुश्किल से निकल रही आवाज

US Midterm Elections 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव से पहले लगातार प्रचार करने के कारण अपनी आवाज खराब होने की बात कही है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी आवाज अब मुश्किल से साथ दे रही है और दिन खत्म होते-होते पूरी तरह बैठ सकती है. रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन में कई हफ्तों से प्रचार कर रहे ट्रंप ने न्यूयॉर्क से सांसद माइक लॉलर के लिए आयोजित टेली-रैली में यह बात कही. उन्होंने आवाज पर पड़ रहे दबाव को देखते हुए कार्यक्रम पहले रखा था.

November 3, 202608:08 IST

US Midterm Elections 2026 LIVE: फ्लोरिडा में भारी बारिश से मतदान केंद्रों में बदलाव

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के फ्लोरिडा में मिडटर्म चुनाव के दौरान खराब मौसम ने मतदान प्रक्रिया को प्रभावित किया है. भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण कई मतदान केंद्रों को दूसरी जगह स्थानांतरित करना पड़ा. इससे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. राज्य के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने अटलांटिक तट के सात काउंटियों में आपातकाल घोषित कर दिया है। यहां तेज बारिश और बाढ़ के बीच गवर्नर पद के लिए अहम मुकाबले में मतदान जारी है.

November 3, 202607:16 IST

US Midterm Elections 2026 LIVE: ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कैलिफोर्निया के मेल बैलेट पर रोक लगाने की मांग खारिज

US Midterm Elections 2026: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें कैलिफोर्निया से हजारों विवादित मेल-इन बैलेट को अलग रखने की अपील की गई थी. यह मामला मिडटर्म चुनाव से पहले सामने आया था. कोर्ट के इस फैसले से ट्रंप को बड़ा झटका लगा है. चुनावी प्रक्रिया और डाक के जरिए डाले गए वोटों को लेकर राजनीतिक विवाद के बीच यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है.

November 3, 202607:04 IST

US Midterm Elections 2026 LIVE: ट्रंप ने चुनाव से पहले के आखिरी भाषण में क्या कहा?

US Midterm Elections 2026 Update: अमेरिका में मिडटर्म चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आखिरी चुनावी भाषण में वॉशिंगटन के ऐतिहासिक रिफ्लेक्टिंग पूल के नवीनीकरण को प्रमुखता दी. ट्रंप ने कहा कि यह परियोजना सभी अमेरिकियों को एकजुट करने का काम कर सकती है. लिंकन मेमोरियल और वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट के बीच स्थित इस ऐतिहासिक स्थल के पुनर्निर्माण को उन्होंने अपनी उपलब्धियों से जोड़कर पेश किया. ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव को अपने जीवनकाल का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव बताते हुए रिपब्लिकन पार्टी के समर्थन की अपील की. वहीं कांग्रेस में बहुमत गंवाने की आशंका भी पार्टी के सामने बनी हुई है.



Source link