Last Updated:
शफाक नाज को स्टारप्लस के सीरियल ‘महाभारत’ में ‘कुंती’ का किरदार अदा कर लोकप्रियता मिली थी. इन दिनों ये टीवी एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. शफाक नाज ने हाल ही में करवा चौथ के मौके पर अपने पति के साथ फोटो शेयर की थी. वो मांग में लाल सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और सूर्ख लाल जोड़ा पहने नजर आई थीं. शफाक नाज ने पति के साथ करवा चौथ सेलिब्रेट किया था जिसके बाद से वो सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रही थीं.
नई दिल्ली. मुस्लिम एक्ट्रेस शफाक नाज हिंदू त्योहार करवा चौथ मनाने की वजह से काफी ट्रोल हो रही हैं. उन्होंने पूरे रीति-रिवाज के साथ करवा चौथ मनाया था. एक्ट्रेस ने मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और लाल साड़ी पहनकर पति के साथ फोटो शेयर की थी जिसके बाद वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shafaqnaaz777)
शफाक नाज ने करवा चौथ की तस्वीरें शेयर कीं जिसके बाद से वो कट्टर मुस्लिमों के निशाने पर हैं. लोगों ने उनके धर्म को लेकर उनपर निशाना साधा. कुछ यूजर्स ने उनके मुस्लिम होने के बावजूद हिंदू त्योहार मनाने पर सवाल उठाए. अब शफाक ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shafaqnaaz777)
एक्ट्रेस ने साफ कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं और उन्हें अपने फैसलों के लिए किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है. शफाक नाज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर बताया कि करवा चौथ की तस्वीरें पोस्ट करने के बाद उन्हें किस तरह की टिप्पणियों का सामना करना पड़ा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shafaqnaaz777)
Add News18 as
Preferred Source on Google
शफाक नाज ने कहा कि उन्हें अपनी तस्वीरें सामान्य और अच्छी लगी थीं, लेकिन पोस्ट करने के बाद कमेंट सेक्शन में अचानक गालियां, ट्रोलिंग और अपमानजनक बातें दिखाई देने लगीं. लोगों ने उनके पति के धर्म पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए जिसके जवाब में शफाक ने कहा कि उनके पति मुस्लिम ही हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shafaqnaaz777)
अपने वीडियो में शफाक नाज कहती हैं, ‘हाल ही में मैंने करवा चौथ मनाते हुए अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं. मैंने लाल साड़ी पहनी थी और मांग में सिंदूर लगाया था. मुझे लगा कि ये अच्छी तस्वीरें हैं, लेकिन अचानक मेरे कमेंट सेक्शन में गालियां, ट्रोलिंग और इतनी बेइज्जती देखने को मिली. ऐसा लग रहा था कि सिंदूर लगाने से किसी का धर्म ही बदल जाता है’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shafaqnaaz777)
शफाक ने अपना साइड रखते हुए कहा कि सिर्फ मांग में सिंदूर लगा लेने से उनका धर्म नहीं बदल जाता है. उनका इस्लाम इतना कमजोर नहीं है कि सिर्फ सिंदूर से बदल जाए. शफाक का कहना है कि वो हमेशा से होली, दिवाली, क्रिस्मस और ईद सभी त्योहार मनाती आई हैं. उनके घर में सभी धर्मों के त्योहारों का सम्मान करना सिखाया गया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shafaqnaaz777)
ट्रोल्स एक्ट्रेस के साथ ही उनके पति पर भी सवाल उठा रहे थे. इसका जवाब देते हुए शफाक नाज कहती हैं कि उनके पति का नाम जीशान है. वो मुस्लिम ही हैं लेकिन उन दोनों को हर धर्म का सम्मान करना आता है. उन्हें नहीं लगता कि सिर्फ एक त्योहार मनाने से उनका धर्म बदल जाएगा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shafaqnaaz777)
शफाक नाज ने अपने लंबे वीडियो में ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया. उनके वीडियो पर उनकी बहन फलक नाज ने भी कमेंट किया है. शफाक की बहन फलक और भाई जीशान ने उनके करवा चौथ वाली फोटोज पर कमेंट कर प्यार लुटाया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shafaqnaaz777)