Last Updated:
टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के बाद मुंबई पुलिस ने अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और आमिर खान समेत कई बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा बढ़ा दी है. चलिए बताते हैं आखिर इस मामले में क्या अपडेट आया है.
टाइगर श्रॉफ शूटआउट के बाद मुंबई पुलिस ने कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीलीज और राजनेताओं की सिक्योरिटी रिव्यू की है. जिसके बाद बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, आमिर खान की सुरक्षा बढ़ाई गई. इससे पहले सलमान खान की सुरक्षा भी सख्त देखने को मिली थी. बता दें बीते दिनों टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी का हमला हुआ. इस घटना में दो लोग घायल भी हुए थे. इस घटना ने पूरी इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया और सुरक्षा को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में काफी सख्ती देखने को मिली. कुछ सितारों को मुंबई पुलिस की सुरक्षा मिली तो कुछ ने खुद से सिक्योरिटी टाइट की.
लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, दिवाली से पहले मुंबई पुलिस अलर्ट पर है. पुलिस ने कई राजनेताओं और मुंबई के सितारों की सुरक्षा बढ़ाई है. इस लिस्ट में बड़े नाम अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह जैसे हैं.
अक्षय कुमार ने खुद भी किए इंतजाम
कुछ दिन पहले कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं. जहां पता चला था कि अक्षय कुमार ने खुद से अपनी और परिवार की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. घर पर बुलेटप्रूफ शीशे लगवाए थे.
दिवाली पार्टी के रंग भी फीके
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया. इस साल दिवाली पार्टी का रंग भी कुछ फीका देखने को मिल रहा है. अब तक केवल कुछ ही दिवाली पार्टी आयोजित हुई हैं. जबकि कुछ सितारे सुरक्षा के मद्देनजर एहतियातन बरत रहे हैं. वहीं सेलेब्स ने पैप्स को लेकर भी नियम सख्त कर दिए हैं.
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस
मुंबई के जुहू इलाके में 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी हुई थी. यह घटना तब हुई थी जब एक्टर एक फुटबॉल मैदान से बाहर आ रहे थे. 36 साल के टाइगर श्रॉफ इस घटना में बाल-बाल बचे थे. हालांकि उनके ड्राइवर और पास खड़े एक व्लॉगर घायल हो गए थे. इस केस में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.