Last Updated:
Clothing Business: बुरहानपुर में एक बहन ने अपने भाई को एक लाख रुपए उधार देकर कपड़ों का व्यवसाय शुरू करने में मदद की. आठ साल के अनुभव और पांच लाख रुपए के कुल निवेश से शुरू हुए इस कारोबार में भाई अच्छी कमाई कर रहा है. बहन ने भी यह मिसाल पेश की है कि अपनों को आगे बढ़ाने के लिए दिया गया प्रोत्साहन देना उनकी जिंदगी बदल सकता है.
Clothing Business: कहते हैं कि अगर परिवार का साथ और किसी अपने का हौसला मिल जाए तो इंसान बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल कर सकता है. ऐसा ही एक प्रेरणादायक उदाहरण बुरहानपुर जिले में सामने आया है जहां एक बहन ने अपने भाई को नौकरी से आगे बढ़कर खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया. बहन ने न केवल उसका हौसला बढ़ाया बल्कि एक लाख रुपए उधार देकर कारोबार शुरू करने में आर्थिक मदद भी की. इसी मदद और भाई की मेहनत ने उसकी जिंदगी बदल दी.
8 साल तक सिखा काम
लोकल 18 की टीम को दुकान संचालक शुभम इंगले ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब आठ साल तक कपड़ों की दुकान पर नौकरी की.इस दौरान उसने कपड़ों की बिक्री ग्राहकों से व्यवहार बाजार की मांग और व्यापार से जुड़ी बारीकियों को करीब से समझा. लंबे समय तक नौकरी करने के बाद उसके मन में खुद का व्यवसाय शुरू करने का विचार आया. लेकिन आर्थिक स्थिति और पूंजी की कमी उसके रास्ते में बाधा बन रही थी. ऐसे समय में बहन ने उसे आगे बढ़ने का हौसला दिया. उसने भाई को समझाया कि जिंदगीभर दूसरों के यहां नौकरी करने के बजाय अपने अनुभव का इस्तेमाल कर खुद का कारोबार शुरू करना चाहिए. बहन ने एक लाख रुपए उधार देकर उसकी मदद की और उसे आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया.
पांच लाख रुपए का किया निवेश
इसके बाद भाई ने अपने आठ साल के अनुभव और मेहनत के दम पर करीब पांच लाख रुपए का निवेश कर कपड़ों का व्यवसाय शुरू किया. शुरुआत में कारोबार को जमाने के लिए उसे मेहनत करनी पड़ी लेकिन धीरे-धीरे ग्राहकों का भरोसा बढ़ने लगा. आज वह ब्रांडेड कंपनियों के कॉपी कपड़ों का कारोबार कर रहा है और इससे अच्छी कमाई भी कर रहा है.इस सफलता के पीछे आठ साल का अनुभव खुद का व्यवसाय शुरू करने का साहस और बहन का विश्वास सबसे बड़ी ताकत बना.
भाई की इस कामयाबी ने साबित कर दिया कि सही समय पर परिवार का सहयोग मिल जाए तो छोटे से आर्थिक सहारे से भी बड़े सपनों की शुरुआत की जा सकती है.