अजमेर. अगर आपको भी ऊंट और घोड़ों के रोमांचक करतब देखना पसंद है तो तैयार हो जाइए. राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में 10 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले की शुरुआत होने जा रही है. इस मेले में आपको ऊंटों की अनोखी चाल, घोड़ों के शानदार करतब और पशुओं की कई आकर्षक नस्लें देखने को मिलेंगी. इसके साथ ही रंग-बिरंगे नजारे, पारंपरिक संस्कृति और कई मनोरंजक गतिविधियां मेले के आकर्षण को और बढ़ाएंगी.
मेले की तैयारियां भी तेज हो चुकी है. मेले के अनौपचारिक शुरुआत 10 नवंबर से होगी. वहीं पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं की शुरुआत 17 नवंबर से होगी, जो 24 नवंबर तक चलेंगी. मेले में राजस्थानी लोक संस्कृति, संगीत, खेलकूद, पशु प्रतियोगिताओं और मनोरंजन से जुड़ी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
17 नवंबर को ध्वजारोहण के साथ होगी विधिवत शुरुआत
18 नवंबर को इन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
18 नवंबर को मेला मैदान में स्थानीय और विदेशी प्रतिभागियों के बीच लंगड़ी टांग, सतोलिया और गिल्ली डंडा जैसे पारंपरिक खेल होंगे. इसके अलावा ऊंट श्रृंगार और ऊंट नृत्य प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी. 19 नवंबर को कबड्डी मैच, अश्व नृत्य प्रतियोगिता और ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. इनमें रस्साकशी, वॉलीबॉल और कबड्डी के मुकाबले होंगे.
20 नवंबर से शिल्पग्राम में फूड एंड क्राफ्ट महोत्सव
20 नवंबर से शिल्पग्राम में फूड एंड क्राफ्ट महोत्सव की शुरुआत होगी. इसी दिन शाम को पुष्कर सरोवर पर महाआरती और मेला मैदान में कबीर कैफे की बैंड प्रस्तुति होगी. 21 नवंबर को विदेशी पर्यटकों के लिए पगड़ी बांधने, तिलक और मूंछ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले भी होंगे. शाम को पुष्कर सरोवर में महाआरती के बाद पद्मश्री अनवर खान, गुलाबो सहित राजस्थानी लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे.
23 को स्वरूप खान की होगी बॉलीवुड नाइट
24 को होगा समापन समारोह
24 नवंबर को मेला मैदान में समापन समारोह आयोजित होगा. इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, समूह नृत्य, कला जत्था यात्रा, मटका दौड़ और रस्साकशी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी. प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे. शाम को पुष्कर सरोवर में महाआरती के साथ पर्यटन विभाग के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन होगा.