चेन्नई में आज 3 नवंबर को स्कूल खुले हैं या बंद? चक्रवात मुरासु के बीच जानें ताजा अपडेट

चेन्नई में आज 3 नवंबर को स्कूल खुले हैं या बंद? चक्रवात मुरासु के बीच जानें ताजा अपडेट


Last Updated:

Chennai School Holiday Today Cyclone Murasu: चक्रवात मुरासु के असर से चेन्नई में भारी बारिश के बाद क्या आज यानी मंगलवार को स्कूल बंद रहेंगे? जानिए चेन्नई, तिरुवल्लूर और आस-पास के जिलों में स्कूल-कॉलेज खुलने को लेकर जिला प्रशासन का ताजा अपडेट और मौसम का पूरा हाल.

Zoom

Chennai School Holiday Today: चक्रवात मुरासु का असर कई जगहों पर देखा जा रहा है

नई दिल्ली (Chennai School Holiday Today). चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के असर से चेन्नई और उसके आस-पास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. रविवार रात से सोमवार तक हुई मूसलाधार बारिश के चलते चेन्नई और तिरुवल्लूर जिला प्रशासन ने 2 नवंबर (सोमवार) को स्कूलों और कॉलेजों में एहतियातन एक दिन की छुट्टी घोषित की थी. हालांकि, 3 नवंबर (मंगलवार) को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे, इसे लेकर कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है.

ताजा रिपोर्ट्स और ऑफिशियल अपडेट्स के मुताबिक, मंगलवार के लिए चेन्नई जिला प्रशासन की तरफ से स्कूलों में किसी नई छुट्टी का आदेश जारी नहीं किया गया है. इसका मतलब है कि जब तक संबंधित जिला कलेक्टर की तरफ से कोई नया नोटिस जारी नहीं होता, तब तक स्कूल सामान्य रूप से खुले रहेंगे. हालांकि, जिन इलाकों में भारी जलभराव या स्थानीय स्तर पर तेज बारिश जारी है, वहां प्रशासन और स्कूल मैनेजमेंट अपने हिसाब से फैसला ले सकते हैं. जानिए स्कूलों में छुट्टी का स्टेटस.

चक्रवात मुरासु का चेन्नई और आस-पास कितना असर?

चक्रवात मुरासु का मुख्य केंद्र भले ही आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों (नेल्लोर और नरसपुर) की तरफ बढ़ा हो, लेकिन इसके बाहरी बादलों की वजह से उत्तरी तमिलनाडु के तटीय जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई है. चेन्नई के उत्तरी इलाकों में बारिश का सबसे ज्यादा प्रकोप देखा गया. शहर के 22 सबवे में से 2 में पानी भर जाने के कारण यातायात प्रभावित हुआ था. इसके अलावा, चेन्नई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने और हवा की स्पीड तेज होने के कारण कई उड़ानों पर भी असर पड़ा.

आज कहां-कहां स्कूल बंद हैं?

सोमवार को चेन्नई और तिरुवल्लूर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी (ऑरेंज और रेड अलर्ट) के कारण स्कूल-कॉलेज बंद थे. मंगलवार (3 नवंबर) को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार बारिश की तीव्रता में कमी आने का अनुमान है.

  • चेन्नई और तिरुवल्लूर: मंगलवार के लिए किसी केंद्रीय अवकाश का आदेश नहीं है. स्कूल मैनेजमेंट स्थिति के आधार पर फैसला लेंगे.
  • चेंगलपट्टू और कांचीपुरम: इन जिलों में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है और स्कूल खुलने का अनुमान है.
  • आंध्र प्रदेश के तटीय जिले: चक्रवात के लैंडफॉल क्षेत्र (नेल्लोर, बापटला और नरसपुर) के आस-पास सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय प्रशासन ने स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी रखी है.



Source link