भारत पर एक साथ दो मुसीबत, मुरासु तूफान हुआ विकराल – imd weather today 2 november severe cyclonic storm murasu landfall 120 kmph wind speed rain

भारत पर एक साथ दो मुसीबत, मुरासु तूफान हुआ विकराल – imd weather today 2 november severe cyclonic storm murasu landfall 120 kmph wind speed rain


आज का मौसम 3 नवंबर: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल चुका है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है. इसके प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अत्यंत भारी बारिश, तेज हवाओं और समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगी हैं. मौसम विभाग के अनुसार, गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में दक्षिण आंध्र प्रदेश का तट पार कर गया है. इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसका असर बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में भी देखने को मिल सकता है. दूसरी तरफ, पश्चिम विक्षोभ से भी बारिश की गतिवधियोंरें को बल मिल रहा है.

मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के लिए 3 नवंबर को अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. रायलसीमा और तेलंगाना में 3 नवंबर को अत्यंत भारी बारिश का अनुमान है. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 4 नवंबर को भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. तेलंगाना में 4 नवंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इन क्षेत्रों में तूफान के प्रभाव से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का भी खतरा है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 3 नवंबर को गरज-चमक के साथ 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इनके झोंके 115 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. रायलसीमा में इसी अवधि के दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. तेलंगाना में 3 नवंबर को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंकों की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है.

बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों तथा विदर्भ में 5 नवंबर तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में 5 और 6 नवंबर को बारिश की संभावना है. 4 नवंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 3 और 4 नवंबर को गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 नवंबर, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 3 से 5 नवंबर और विदर्भ में 3 तथा 4 नवंबर को तेज हवाएं चलने की संभावना है. पूर्वी भारत में ओडिशा में 4 नवंबर तक काफी व्यापक से व्यापक बारिश हो सकती है. राज्य में इसी अवधि के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान है. झारखंड में 4 नवंबर, बिहार और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों और उप-हिमालयी हिस्सों में 3 नवंबर को बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की बात कही है. इसे देखते हुए मछुआरों को समंदर में न जाने की चेतावनी दी गई है. (फोटो: Reuters)

आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में तेज हवाओं की चेतावनी
आईएमडी ने आंध्र प्रदेश के कृष्णा, बापटला, प्रकाशम, एसपीएसआर नेल्लोर, गुंटूर, एलुरु, एनटीआर, पलनाडु और पश्चिम गोदावरी जिलों में विशेष चेतावनी जारी की है. इन जिलों के तटों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिनके झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रहे हैं. इसके 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. मंगलवार को हवा की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. तूफान के तट पार करने के बाद मंगलवार सुबह हवाएं 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. मंगलवार शाम तक इनकी गति घटकर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है.

तमिलनाडु और तेलंगाना में भी भारी बारिश
मुरासु के प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 3 नवंबर को तथा 5 से 7 नवंबर के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु के इन क्षेत्रों में 4 नवंबर तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने और झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. केरल और माहे में 4 नवंबर तथा 7 और 8 नवंबर को भारी बारिश हो सकती है. तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 5 नवंबर तक भारी बारिश का अनुमान है. केरल और माहे में 6 नवंबर के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. तटीय कर्नाटक में 3 नवंबर को तथा उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 5 नवंबर तक तेज हवाएं चलने की संभावना है. तटीय कर्नाटक में 4 और 5 नवंबर को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी अनुमान है.

क्‍या पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत में भी बदलेगा मौसम
अरुणाचल प्रदेश में 4 नवंबर तथा 8 नवंबर को कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. असम और मेघालय में 4 नवंबर तथा 7 और 8 नवंबर को बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 8 नवंबर तक कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है. असम और मेघालय तथा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश तथा असम और मेघालय में इसी दिन कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी भारत में कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र तथा मराठवाड़ा में 5 नवंबर तक कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है. गुजरात क्षेत्र में भी बारिश हो सकती है. कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में 4 नवंबर तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. मराठवाड़ा में बिजली गिरने की संभावना है, जबकि मध्य महाराष्ट्र में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

समुद्र में ऊंची लहरें, मछुआरों को चेतावनी
मौसम विभाग ने पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 3 नवंबर की सुबह तक समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की चेतावनी दी है. इसके बाद 4 नवंबर की सुबह तक समुद्र की स्थिति बहुत उग्र से उग्र होने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति खराब रहने और इसके बाद धीरे-धीरे सुधार होने का अनुमान है. आंध्र प्रदेश तट के आसपास 3 नवंबर की सुबह तक समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहने की संभावना है. 4 नवंबर की सुबह तक इसमें सुधार हो सकता है. उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तट पर 4 नवंबर की सुबह तक समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहने का अनुमान है. दक्षिण ओडिशा तट और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास 3 नवंबर की सुबह तक समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रह सकती है. आईएमडी ने मछुआरों को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है.



Source link