Glenn Maxwell retirement: स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अचानक लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की अनदेखी या वजह कुछ और?

Glenn Maxwell retirement: स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अचानक लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की अनदेखी या वजह कुछ और?


होमखेलक्रिकेट

मैक्सवेल ने अचानक लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, खेलना चाहते थे T20 WC

Last Updated:

Glenn Maxwell की गिनती ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक महान वाइट बॉल फॉर्मेट खिलाड़ियों में हमेशा होगी. ऑस्ट्रेलिया को दो बार वनडे वर्ल्ड कप जिताने के बाद 2025 में एकदिवसीय प्रारूप से संन्यास की घोषणा के बाद इस दाएं हाथ के हरफनमौला प्लेयर ने अब ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी भी फॉर्मेट में दोबारा न खेलने का फैसला ले लिया है. 2015 के विश्व कप में सिडनी में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 51 गेंदों में शतक जड़ा, उस समय यह वनडे में किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक था.

Zoom

ग्लेन मैक्सवेल का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

महान ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला लेकर अपने फैंस को चौंका दिया. 37 साल के हो चुके मैक्सवेल 2028 का टी-20 वर्ल्ड कप खेलना चाहते थे, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया शायद उनसे परे देखना शुरू कर चुकी थी. मैक्सवेल ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. उन्होंने 136 पारियों में 126.70 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ अपने वनडे करियर का समापन किया जबकि 130 टी-20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड पांच शतक के साथ 2897 रन बनाए. सात टेस्ट में उनके नाम सिर्फ 339 रन ही दर्ज हैं.

ऑस्ट्रेलियाई टीम से चल रहे थे बाहर
ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी बार इसी साल भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हुए 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते नजर आए थे, उसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे थे. उन्हें न तो बांग्लादेश दौरे पर टीम में जगह मिली और न ही चंद घंटे पहले इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई टी-20 टीम में शामिल किया गया, जिसकी शुरुआत 21 नवंबर से हो रही है.

संन्यास की खबरों को बताया था अफवाह
ग्लेन मैक्सवेल की ओर से इस साल मार्च में संन्यास की खबरों को पूरी तरह फर्जी और अफवाह घोषित किया गया था. वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 2028 के LA ओलंपिक और T20 वर्ल्ड कप में खेलना चाहते थे. भारत में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे. 9, 31 और 22 का स्कोर ही खड़ा कर पाए, जिसमें स्ट्राइक रेट सिर्फ 110.71 रहा, जो उनके सामान्य स्तर से काफी कम है. इस दौरान उन्होंने अपने करियर की सबसे धीमी 30 से ज्यादा रनों वाली पारी खेली थी, जिसके बाद पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अनुमान जताया था कि वह जल्द ही टीम से बाहर किए जाएंगे और ऑस्ट्रेलिया की 2028 T20 वर्ल्ड कप प्लानिंग का हिस्सा भी नहीं होंगे.

2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ करियर की बेस्ट पारी
ग्लेन मैक्सवेल के रिवर्स स्वीप और पुल शॉट्स को रोक पाना किसी भी बॉलर और फील्डिंग कप्तान के लिए हमेशा सबसे मुश्किल रहा है. उनका यह बेबाक अंदाज जोखिम भरा जरूर होता था, लेकिन वह कुछ ही पलों में मैच का पासा पलटने की ताकत रखते थे. ऑफ-स्पिन पार्ट-टाइम बॉलिंग से कहीं बेहतर, वह एक शानदार फील्डर थे. 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 128 गेंदों पर नाबाद 201 रन की ऐतिहासिक पारी भला कौन भूल सकता है, जब ऑस्ट्रेलिया को लगभग हारा हुआ जिताकर उन्होंने टूर्नामेंट में कमबैक कराया और फिर वर्ल्ड कप दिलाने में अहम रोल निभाया.

फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलेंगे या नहीं?
ग्लेन मैक्सवेल फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलेंगे या नहीं इस बारे में फिलहाल कोई अपडेट नहीं हैं. वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की जोर-शोर से तैयार कर रहे हैं. जहां वह ‘हैदराबाद किंग्समेन’ का हिस्सा होंगे और इस टूर्नामेंट में यह उनका पहला अनुभव होगा. 2019 के अंत में, मैक्सवेल ने मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) के कारणों से खेल से ब्रेक लिया. IPL में लगातार खेलते रहने के बावजूद, 2024 और 2025 के सीजन उनके लिए बहुत खराब रहे.



Source link