भारत-पाकिस्तान के बीच घमासान, वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे तूफान! सामने आई महामुकाबले की डेट

भारत-पाकिस्तान के बीच घमासान, वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे तूफान! सामने आई महामुकाबले की डेट


नई दिल्ली. भारत-पाकिस्तान का मैच देखने के लिए उतावले रहने वाले फैंस के लिए खुशखबरी आई है. इसी महीने दोनों टीमें आमने-सामने रहने वाली हैं. बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान भी कर दिया है. दरअसल, कतर के दोहा में नवंबर 2026 में राइजिंग स्टार्स एशिया कप खेला जाना है, जिसमें इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए की टक्कर होने वाली है. दोनों टीमें एक ही ग्रुप में शामिल हैं. ऐसे में आइए जानते हैं भारत और पाकिस्तान की ये भिड़ंत कब और कहां होगी. साथ ही इंडिया-ए के मैचों का पूरा शेड्यूल भी जानेंगे.

कब से शुरू होगा टूर्नामेंट?
राइजिंग स्टार्स एशिया कप का आगाज 19 नवंबर से होगा. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले कतर की राजधानी दोहा में खेले जाएंगे. 29 नवंबर को फाइनल के साथ इस टूर्नामेंट का समापन होगा. इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है.

भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
भारतीय टीम को ग्रुप-बी में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान-ए, नेपाल और यूएई की टीमें हैं. वहीं, ग्रुप-ए में बांग्लादेश-ए, श्रीलंका-ए, अफगानिस्तान-ए और हांगकांग को जगह मिली है.

26 नवंबर से शुरू होंगे नॉकआउट मुकाबले
ग्रुप स्टेज के मैचों के बाद दोनों ग्रुप की टॉप -2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 29 नवंबर को होगा.

कब होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर?
इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए का मुकाबला 22 नवंबर यानी रविवार को वेस्ट एंड पार्क इंटरेनशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. तिलक वर्मा की अगुआई वाली इंडिया-ए 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इसके बाद पाकिस्तान से भिड़ंत होनी है और ग्रुप का तीसरा मुकाबला यूएई के साथ होगा.

वैभव पर होगी सबकी नजर
इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी रहने वाली हैं, जो इंटरनेशनल स्तर पर भी अपना जलवा बिखेर चुके हैं. भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनटोनल डेब्यू करने वाला यह बल्लेबाज इतनी कम उम्र में ही पूरी दुनिया में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से वाहवाही लूट रहा है. क्रिकेट फैंस उन्हें बल्लेबाजी करते देखना पसंद करते हैं. ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि वह पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए तूफानी बैटिंग से तहलका मचाएं.

इंडिया-ए की टीम
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), राजत पाटीदार (उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान.

इंडिया-ए का शेड्यूल
20 नवंबर बनाम नेपाल (शुक्रवार) – वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम
22 नवंबर बनाम पाकिस्तान-ए (रविवार) – वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम
24 नवंबर बनाम यूएई (मंगलवार) – दोहा यूनिवर्सिटी फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी



Source link