दिल्ली ने खींची लक्ष्मण रेखा, बॉर्डर से लौटाईं 609 गाड़ियां, नोएडा-गाजियाबाद से जाने वाले हो जाएं सावधान

दिल्ली ने खींची लक्ष्मण रेखा, बॉर्डर से लौटाईं 609 गाड़ियां, नोएडा-गाजियाबाद से जाने वाले हो जाएं सावधान


होमताजा खबरDelhi

दिल्ली ने खींच दी लक्ष्मण रेखा, बॉर्डर से लौटाईं 609 गाड़ियां

Last Updated:

दिल्ली में प्रदूषण के चलते विंटर एक्शन प्लान और GRAP के नियम लागू कर दिए गए हैं. नॉर्दर्न रेंज ट्रैफिक पुलिस ने बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ाकर 609 गैर-नियमित गाड़ियों को वापस भेज दिया है. नोएडा और गाज‍ियाबाद से द‍िल्‍ली जाने वाले लोगों को सावधान होने की जरूरत है, नहीं तो परेशान होना पड़ेगा;

Zoom

द‍ि‍ल्‍ली ट्रैफ‍िक पुल‍िस ने ग्रैप न‍ियमों का पालन न करने वाली 609 गाड़‍ियों को बॉर्डर से लौटाया. (फोटो PTI)

दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए 1 नवंबर से विंटर एक्शन प्लान लागू कर दिया गया है. इसके साथ ही राजधानी में पहले ही ग्रैप के नियम लागू हैं. यही वजह है कि आसपास के शहरों से आने वाली उन गाड़ियों को दिल्ली में एंट्री नहीं दी जा रही है जो नियमों के तहत नहीं हैं. लिहाजा चोरी छुपे दिल्ली में घुसने वालों पर भी अब नकेल कसी जा रही है.

इसी क्रम में दिल्ली में नॉर्दर्न रेंज ट्रैफिक टीम ने GRAP गाइडलाइंस के तहत बॉर्डर पर चेकिंग का दायरा बढ़ा दिया है. ट्रैफिक टीम ने 36 घंटे में 7657 गाड़ियों की चेकिंग की. जिनमें से 609 गैर-नियमित गाड़ियों को दिल्ली बॉर्डर से वापस भेज दिया गया. इस दौरान लोग मिन्नतें करते रहे लेकिन पुलिस ने नियमों का हवाला देकर किसी भी तरह की ढील नहीं बरती.

ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) और विंटर एक्शन प्लान के तहत दिल्ली सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करते हुए BS-VI एमिशन स्टैंडर्ड से कम वाली गाड़ियों की दिल्ली में एंट्री पर रोक लगाते हुए नॉर्दर्न रेंज ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पॉइंट्स पर चेकिंग तेज कर दी है.

डॉ. सचिन कुमार सिंघल DCP ट्रैफिक, नॉर्दर्न रेंज के निर्देशों पर तय पाबंदियों को असरदार तरीके से लागू करने के लिए बॉर्डर पर स्पेशल एनफोर्समेंट टीमें तैनात की गई हैं.

बता दें कि 31 अक्टूबर की रात 12 बजे से दो नवंबर को दोपहर 12 बजे तक नॉर्दर्न रेंज ट्रैफिक टीमों ने कुल 7657 गाड़ियों की चेकिंग की, जिनमें से 609 नियम न मानने वाली गाड़ियों को बॉर्डर से ही वापस भेज दिया गया. इन गाड़ियों की दिल्ली में एंट्री रोक दी गई.

यह ड्राइव GRAP से जुड़े गाड़ी के नियमों का सख्ती से पालन पक्का करने और तय एमिशन स्टैंडर्ड को पूरा न करने वाली गाड़ियों की एंट्री रोकने के लिए चलाई गई थी.

पुलिस का कहना है कि नॉर्दर्न रेंज ट्रैफिक पुलिस पर्यावरण के नियमों को सख्ती से लागू करने, गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को कम करने और दिल्ली के लोगों के लिए साफ हवा देने के लिए पूरी तरह तैयार है. अगर कोई भी नियमों को तोड़ने की कोशिश करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा.



Source link