भारत-वियतनाम की दोस्ती को मिलेगी नई मजबूती, NSA डोभाल ने रक्षा मंत्री से की अहम मुलाकात

भारत-वियतनाम की दोस्ती को मिलेगी नई मजबूती, NSA डोभाल ने रक्षा मंत्री से की अहम मुलाकात


होमताजा खबरदेश

वियतनाम दौरे पर NSA अजीत डोभाल, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर बनी सहमति

Last Updated:

भारत और वियतनाम के रिश्तों में एक बार फिर गर्मजोशी देखने को मिली है. NSA अजीत डोभाल ने वियतनाम के रक्षा मंत्री से मुलाकात कर रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की. दोनों देशों के बीच 2030 तक 25 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य भी तय है. आखिर इस मुलाकात के क्या हैं मायने?

Zoom

वियतनाम पहुंचे अजीत डोभाल

हनोई: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल वियतनाम पहुंचे हैं. यहां उन्होंने वियतनाम के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों ने रक्षा सहयोग को और आगे बढ़ाने पर जोर दिया. आखिर भारत और वियतनाम की यह बढ़ती दोस्ती आने वाले समय में क्या नया रंग दिखाएगी?

वियतनाम में भारतीय दूतावास के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और वियतनाम के बीच रक्षा सहयोग की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की. साथ ही इस बात पर सहमति जताई कि दोनों देश रक्षा क्षेत्र में मिलकर काम करना जारी रखेंगे और अपने सहयोग को और मजबूत बनाएंगे.

रविवार को वियतनाम पहुंचे थे अजीत डोभाल

अजीत डोभाल रविवार को अपनी आधिकारिक यात्रा पर वियतनाम पहुंचे थे. उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच बनी ‘उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को आगे बढ़ाने के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है. भारत और वियतनाम के बीच रक्षा, सुरक्षा और व्यापार जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है.

25 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य

गौरतलब है कि इसी साल मई में भारत और वियतनाम ने अपने संबंधों को ‘उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिया था. इसके साथ ही दोनों देशों ने 2030 तक सालाना व्यापार को 25 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया था.

डोभाल की यह यात्रा इसी साझेदारी को मजबूत करने और दोनों देशों के बीच सहयोग के नए रास्ते खोलने की दिशा में एक अहम कदम है.



Source link