मुजफ्फरपुरः नाला खोदते ही फटी गैस पाइपलाइन, धमाके से दहले दर्जनों घर, एक की मौत और कई घायल

मुजफ्फरपुरः नाला खोदते ही फटी गैस पाइपलाइन, धमाके से दहले दर्जनों घर, एक की मौत और कई घायल


Last Updated:

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में भयंकर हादसा हो गया. यहां नाला बनाने का काम किया जा रहा था. इसी बीच खुदाई करते हुए गैस पाइप लाइन फट गई. जिससे जोरदार धमाका हुआ और आस-पास अफरा-तफरी मच गई. घटना में एक की मौत हो गई, जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं.

Zoom

मुजफ्फरपुर में गैस पाइप लाइन फट गई.

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा हुआ है. सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही में नाला निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन फट गई. इससे जोरदार धमाका हुआ. धमाके की वजह से आसपास के दर्जनों घरों के शीशे टूट गए और दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है.

नाला बनाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, गोबरसही इलाके में नाला बनाने का काम किया जा रहा था. इसी दौरान निर्माण कार्य के पास से गुजर रही गैस पाइपलाइन फट गई. पाइपलाइन फटते ही जोरदार धमाका हुआ. इसकी आवाज आसपास के इलाकों तक सुनाई दी. धमाके के बाद स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए.

दर्जनों घरों को पहुंचा नुकसान
धमाके का असर आसपास के मकानों पर भी पड़ा है. कई घरों के शीशे टूट गए और दीवारों को नुकसान पहुंचा है. अचानक हुए इस हादसे से लोगों में दहशत फैल गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति की मौत की सूचना है. वहीं, कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. हालांकि, घायलों की सही संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. टीम हालात को काबू करने में जुटी है. सदर थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद राहत और बचाव से जुड़ी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पाइपलाइन किस कंपनी की थी और उसे कितना नुकसान पहुंचा है.



Source link