90 रन के लिए सीएसके ने खर्च किए 14.20 करोड़, अब उस खिलाड़ी को करेगा रिलीज
Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स एक बड़ा फैसला लेने वाली है. रिपोर्ट के मुताबिक सीएसके की टीम प्रशांत वीर को आगामी सीजन से पहले रिलीज कर सकती है. प्रशांत वीर को सीएसके ने आईपीएल 2026 में 14.20 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा था, लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा.
सीएसके के प्लेयर प्रशांत वीर
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन को लेकर अभी से हलचल तेज हो गई है. सभी टीमें ऑक्शन से पहले अपने रिटेंशन और रिलीज की प्रक्रिया में जुट गई है. ऑक्शन का आयोजन अगले महीने में गोवा में होगा. उससे पहले पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स एक अहम फैसला लेने वाली है.
‘क्रिकबज’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक सीएसके स्पिन ऑलराउंडर प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है. प्रशांत वीर को अबुधाबी में हुए ऑक्शन में सीएसके ने 14.20 करोड़ की बड़ी रकम पर अपनी टीम में शामिल किया था. उत्तर प्रदेश के प्रशांत वीर के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को भी सीएसके ने 14 करोड़ से ज्यादा रकम दी थी. कार्तिक ने सीएसके लिए 11 मैच में 295 रन बनाए थे.
आईपीएल 2026 में कैसा रहा कार्तिक का प्रदर्शन?
आईपीएल 2026 में कार्तिक शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो वह कुछ खास नहीं रहा. कार्तिक ने सीएसके के लिए 6 मैच की 5 पारियों में सिर्फ 90 रन ही बना सके थे. वहीं, बॉलिंग में वे एक भी विकेट नहीं ले पाए. यही कारण है कि फ्रेंचाइजी प्रशांत को रिलीज करने का मन बना चुकी है. ऐसे में सीएसके की टीम प्रशांत को रिलीज करने के बाद किसी दूसरे स्पिन ऑलराउंडर की तलाश कर सकती है. रविंद्र जडेजा के टीम से जाने के बाद सीएसके की टीम उनकी कमी को पूरा नहीं कर पाई है.
हालांकि, आईपीएल 2026 से पहले प्रशांत वीर ने यूपी के लिए घरेलू क्रिकेट में दमदार खेल का प्रदर्शन किया था. प्रशांत ने अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से प्रभावित किया था और उन्हें सीएसके में भविष्य के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन उन्होंने मौका गंवा दिया. हालांकि, ये भी माना जा रहा है कि प्रशांत को रिलीज कर सीएसके गोवा में होने वाले ऑक्शन में कम कीमत पर फिर से खरीद सकती है.