US Midterm Election: अमेरिकी चुनाव में भारतीयों का दम! 57 उम्मीदवार मैदान में, गवर्नर से मेयर तक ठोक रहे ताल

US Midterm Election: अमेरिकी चुनाव में भारतीयों का दम! 57 उम्मीदवार मैदान में, गवर्नर से मेयर तक ठोक रहे ताल


Last Updated:

Indian Candidates in US Mid Term Election: अमेरिका की राजनीति में इस वक्त हलचल बहुत तेज है. मिड टर्म इलेक्शन में कुल 57 भारतीय मूल के उम्मीदवार मैदान में हैं और वे अलग-अलग पदों के लिए मैदान में उतरेंगे. देखना ये है कि इनमें से कितनों को कामयाबी हासिल होती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में कितने भारतीय?

वाशिंगटन: अमेरिका की राजनीति में इस बार भारतीय मूल के उम्मीदवारों की मौजूदगी खास चर्चा में है. चुनावी मुकाबला सिर्फ रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों के बीच नहीं, बल्कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय की बढ़ती राजनीतिक ताकत का भी इम्तिहान बनने जा रहा है. 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के कुल 57 उम्मीदवार अलग-अलग पदों के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे. इनमें गवर्नर, सीनेटर, सांसद से लेकर स्थानीय निकायों के पदों तक के उम्मीदवार शामिल हैं.

22 राज्यों में 36 भारतीय मूल के प्रत्याशी राज्य विधानसभाओं के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. कैलिफोर्निया, इलिनॉय और न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा उम्मीदवार हैं. इन चुनावों के जरिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय की राजनीतिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व की एक नई तस्वीर सामने आ सकती है. हालांकि अंतिम फैसला अमेरिकी मतदाताओं के हाथ में होगा.

अलग-अलग पदों पर खड़े हैं भारतीय उम्मीदवार

ओहायो में गवर्नर पद का चुनाव लड़ रहे विवेक रामास्वामी से लेकर लॉस एंजिलिस में मेयर पद की दावेदार नित्या रमन तक, कई चेहरे बड़े चुनावी मुकाबलों का हिस्सा हैं. इन चुनावों के नतीजे यह भी दिखाएंगे कि अमेरिकी मतदाताओं के बीच भारतीय मूल के नेताओं की स्वीकार्यता किस स्तर तक पहुंची है. आईएएनएस की ओर से देशभर के उम्मीदवारों की जुटाई गई जानकारी के मुताबिक इन 57 प्रत्याशियों में एक उम्मीदवार सीनेट, 11 प्रतिनिधि सभा, तीन राज्यव्यापी पदों, 36 राज्य विधानमंडलों और 6 स्थानीय पदों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. इस सूची में केवल उन्हीं लोगों को शामिल किया गया है, जिनकी भारतीय मूल की पहचान की पुष्टि हुई है. इसके अलावा 15 संभावित उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिनकी पहचान की पर्याप्त पुष्टि नहीं हो सकी.

रो खन्ना अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के मौजूदा सदस्य हैं. 2026 में वह एक बार फिर प्रतिनिधि सभा की सीट के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी रितेश टंडन भी भारतीय मूल के हैं.

कुछ सीटों पर भारतीयों का भारतीयों से मुकाबला

ओहायो में रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी का मुकाबला डेमोक्रेटिक प्रत्याशी एमी एक्टन से है. वहीं लॉस एंजिलिस में नित्या रमन मौजूदा मेयर करेन बास को चुनौती दे रही हैं. दोनों मुकाबलों पर राजनीतिक विश्लेषकों और मतदाताओं की नजर बनी हुई है. न्यूयॉर्क में सरिता कोमाटिरेड्डी अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं. मैरीलैंड में लेफ्टिनेंट गवर्नर अरुणा मिलर भी दोबारा जीत हासिल करने की कोशिश में हैं. वहीं मैसाचुसेट्स में शिवा अय्यादुरई निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर सीनेट चुनाव में उतरे हैं. प्रतिनिधि सभा के चुनाव में रो खन्ना, अमी बेरा, प्रमिला जयपाल और सुहास सुब्रमण्यम जैसे मौजूदा सांसद भी अपनी सीट बचाने के लिए मैदान में हैं. कुछ सीटों पर भारतीय मूल के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला भी देखने को मिलेगा.



Source link