दिल्ली में पुलिस के खिलाफ पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन, PHQ के बाहर लगे नारे, वजह थी ये

दिल्ली में पुलिस के खिलाफ पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन, PHQ के बाहर लगे नारे, वजह थी ये


होमताजा खबरDelhi

दिल्ली में पुलिस के खिलाफ पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन, PHQ के बाहर लगे नारे

Last Updated:

दिल्ली में ट्रांसफर विवाद को लेकर पुलिसकर्मियों ने पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. शाहदरा की घटना के बाद एसीपी और एसएचओ का ट्रांसफर हुआ था. ज‍िससे पुल‍िकर्मियों में नाराजगी थी.

Zoom

दिल्‍ली पुलिसकर्मियों ने पुल‍िस हेडक्‍वार्टर के बाहर क‍िया प्रदर्शन. (सांकेतिक तस्‍वीर)

दिल्ली में आज अनोखा ही नजारा देखने को मिला. पुलिसकर्मी पुलिस के खिलाफ ही सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन किया. पुलिसकर्मियों ने पुलिस मुख्यालय के बाहर आकर नारेबाजी की और ट्रांसफर को लेकर मांगें उठाईं.

बता दें कि दिल्ली में पुलिस ट्रांसफर विवाद को लेकर पुलिस मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मी और अधिकारी सड़कों पर उतर आए. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी मांगें रखीं. हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की और कहा कि सड़क पर प्रदर्शन करने के बजाय पुलिस कमिश्नर से मुख्यालय के अंदर मुलाकात कर अपनी बात रखें, लेकिन इस पर पुलिसकर्मी नहीं माने और काफी देर तक विरोध जताते रहे.

दरअसल, 23 अक्टूबर को शाहदरा पुलिस स्टेशन में हुई घटना के बाद ACP मानसवी वशिष्ठ और शाहदरा SHO अरुण कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया था. इसी के बाद पुलिसकर्मियों में नाराजगी देखने को मिली. पुलिसकर्मियों ने अपना विरोध हेडक्वार्टर के बाहर आकर दिखाया. फिलहाल पुलिसकर्मियों को अंदर बुलाया जा रहा है और उनसे बात की जा रही है.



Source link