Reliance Shares : रिलायंस के निवेशकों ने घंटेभर में कमाए 1 लाख करोड़, 7 फीसदी चढ़ा कंपनी का शेयर

Reliance Shares : रिलायंस के निवेशकों ने घंटेभर में कमाए 1 लाख करोड़, 7 फीसदी चढ़ा कंपनी का शेयर


Last Updated:

Reliance Shares : रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले सप्ताह अपने तिमाही नतीजों से सभी को चौंका दिया था और इस सप्ताह की शुरुआत में ही उसके शेयरों में 7 फीसदी का जबरदस्त उछाल दिख रहा है. इस तेजी से कंपनी का बाजार पूंजीकरण भी आज करीब 1 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 16.74 लाख करोड़ पहुंच गया. कंपनी ने इससे पहले सितंबर तिमाही के नतीजों में रिकॉर्ड मुनाफा बताया था.

Zoom

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 17 लाख करोड़ के करीब पहुंच गया है.

नई दिल्ली. पिछले सप्ताह दो रिकॉर्ड बनाने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने इस सप्ताह दमदार शुरुआत की. कंपनी के स्टॉक में आज सुबह 7 फीसदी से ज्यादा का उछाल दिखा और महज घंटेभर के भीतर ही निवेशकों की पूंजी 1 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई. पिछले सप्ताह पहले जियो प्लेटफॉर्म की लिस्टिंग ने बाजार में तहलका मचाया था और फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों ने सभी को चौंका दिया था. कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड मुनाफा कमाया था और इसी वजह से आज शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दिख रही है.

2 नवंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 7 फीसदी से अधिक की तेजी आई, क्योंकि कंपनी ने जुलाई-सितंबर के दौरान 29,550 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तिमाही मुनाफा दर्ज किया था. कंपनी का यह मुनाफा एक साल पहले की तुलना में 33.8 फीसदी अधिक है. बीएसई पर यह दिग्गज शेयर 7.12 फीसदी उछलकर 1,246.45 रुपये के भाव पर पहुंच गया. एनएसई पर 6.79 फीसदी चढ़कर 1,244 रुपये पर ट्रेडिंग कर रहा था. इस उछाल से कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,00,208.45 करोड़ रुपये बढ़कर 16,74,786.99 करोड़ रुपये हो गया. बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों में सबसे आगे है.

बाजार को शुरुआत से ही मिली तेजी
सेंसेक्स और निफ्टी की कंपनियों में रिलायंस सबसे ज्यादा फायदा उठाने वाली कंपनी रही, जिसने शेयर बाजार में तेजी को बढ़ावा दिया. आज सुबह 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 935.82 अंक चढ़कर 75,390.02 पर पहुंच गया. 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 248.15 अंक उछलकर 23,300.05 पर पहुंच गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार को जुलाई-सितंबर के लिए 29,550 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तिमाही मुनाफा दर्ज किया, जो एक साल पहले की तुलना में 33.8 प्रतिशत अधिक है.

कंपनी के मालिकों को भी बंपर मुनाफा
रिलायंस की कमाई बढ़ने का सबसे बड़ा कारण इसके ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) व्यवसाय में तेज रिकवरी के कारण हुई, जहां परिवहन ईंधन की ऊंची कीमतों और बेहतर पेट्रोकेमिकल मार्जिन ने मुनाफे को बढ़ाया. डिजिटल सेवाओं में वृद्धि ने भी प्रदर्शन का समर्थन किया, जिससे खुदरा क्षेत्र में कमजोर कमाई की भरपाई हो गई. ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) व्यवसाय, जिसमें कंपनी की तेल रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल इकाइयां शामिल हैं. इस बिजनेस ने कंपनी का कुल राजस्व 231,601 करोड़ रुपये पहुंचा दिया, जबकि टैक्स के बाद कमाई 67.9 फीसदी बढ़कर 25,203 करोड़ रुपये रही.



Source link