मेरी जिंदगी में डर नहीं… सीरीज कब्जाने के बाद दहाड़े गौतम गंभीर, खिलाड़ियों का जोश किया हाई

मेरी जिंदगी में डर नहीं… सीरीज कब्जाने के बाद दहाड़े गौतम गंभीर, खिलाड़ियों का जोश किया हाई


होमखेलक्रिकेट

मेरी जिंदगी में डर नहीं.. सीरीज जीतने के बाद दहाड़े गंभीर, टीम का जोश किया हाई

Last Updated:

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज को 3-2 से जीतने के बाद कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों की जमकर सराहना की. मैच के बाद गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें किसी तरह की चुनौतियों से डर नहीं लगता है. डर जैसी चीज उनकी जिंदगी में मायने नहीं रखती है.

Zoom

टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-2 से सीरीज जीतने के बाद काफी बुलंद हौसले में नजर आए. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच गंभीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की. गंभीर ने माना कि टीम के सामने यहां कई तरह की चुनौतियां थीं. खिलाड़ियों को जेट लैग था और परिस्थितियां अलग थीं, लेकिन उन्होंने अपनी आक्रामक शैली का परिचय देते हुए खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखा.

इसी दौरान जब गंभीर से पूछा गया कि क्या वह अपने सामने आने वाली चुनौतियों से परेशान या डरते हैं, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, “मुझे किसी चीज से डर नहीं लगता है. डर नाम की चीज मेरी जिंदगी में है ही नहीं. डर जैसा शब्द मेरी डिक्शनरी और विचारधारा से कोसों दूर है. हम प्रोफेशनल हैं. मेरा हमेशा से मानना है कि कोई बहाना नहीं चलेगा.”

हर जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं कोच गौतम गंभीर

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने जिम्मेदारियों और वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, “मुझे जो भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी, मैं उनमें अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा. हमारा लक्ष्य लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम और देश के लिए परिणाम लाते रहना है.”

गंभीर ने लगातार हो रहे क्रिकेट और व्यस्त शेड्यूल पर भी चर्चा की. इसे लेकर उन्होंने कहा, “मुझे मालूम है कि यह काफी मुश्किल है, लेकिन मैं इसका लुत्फ उठा रहा हूं, क्योंकि बहुत कम लोगों को यह मौका मिलता है कि उन्हें दूसरी बार टीम इंडिया की जर्सी पहनने का अवसर मिले.”

भारक ने 3-2 से जीता टी20 सीरीज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 3-2 से इसे अपने नाम किया. सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड पर एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की. अंतिम दो मैचों में बेशक टीम इंडिया को हार मिली, लेकिन न्यूजीलैंड को कड़ी टक्कर मिली. अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 4 नवंबर से हो रही है.



Source link