Last Updated:
MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.
MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…
पराली से धुआं-धुआं मध्य प्रदेश, टॉप 3 में शामिल
मध्य प्रदेश पराली से धुआं-धुआं हो गया है. एमपी देश में टॉप 3 में शामिल हो गया है. ICAR की CREAMS लैब के डेटा में इसका खुलासा हुआ है. पंजाब और राजस्थान के बाद एमपी में सबसे ज्यादा पराली जल रही है. अब तक 2025 के मुकाबले 10 फीसदी ज्यादा मामले सामने आए. धान की कटाई के बाद पराली जलाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. 1 नवंबर तक 45 दिन में 566 मामले दर्ज हुए हैं. प्रदेश में सबसे ज्यादा 70 मामले श्योपुर में दर्ज किए गए. वहीं गुना में 45, नर्मदापुरम में 41, दतिया में 38, सीहोर में 37 और उज्जैन में 33 मामले दर्ज किए गए.
बागेश्वर बाबा की टिप्पणी पर मचा बवाल, मिर्ची बाबा बोले- धीरेंद्र शास्त्री का अंत आ गया
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक टिप्पणी पर बवाल मच गया है. उन्होंने करैरा में आयोजित श्रीराम कथा में कहा कि उनके भगवान (हनुमान जी) सीधे खड़े होते हैं जबकि ठाकुर जी (बांके बिहारी) तीन जगह से टेढ़े होते हैं. बागेश्वर बाबा की टिप्पणी पर मिर्ची बाबा ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री का अंत आ गया है. संत समाज में इस टिप्पणी से रोष है. जनता जल्द ही उन्हें जूते मारेगी.