Last Updated:
Purnia Ludhiana Special Train: बिहार आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने त्योहारों के दौरान बड़ी राहत दी है. उत्तर रेलवे ने अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लुधियाना और पूर्णिया के बीच रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और सहरसा समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी. रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी.
पूर्णिया से लुधियाना के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलेगी. इसका बिहार के 25 स्टेशनों पर ठहराव होगा.
Purnia-Ludhiana Special Train: बिहार के यात्रियों को रेलवे ने त्योहारों पर बड़ी राहत दी है. उत्तर रेलवे की ओर से लुधियाना और पूर्णिया के बीच आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन पटना रूट के बजाय उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों से होते हुए बिहार पहुंचेगी. ट्रेन के परिचालन से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को फायदा मिलेगा. रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 04660/04659 लुधियाना-पूर्णिया-लुधियाना आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को देखते हुए किया जाएगा. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक (ऑपरेशन) कार्यालय मालीगांव की ओर से 30 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है.
नवंबर में इन तारीखों पर चलेगी ट्रेन
रेलवे के शेड्यूल के मुताबिक, ट्रेन संख्या 04660 लुधियाना से 5 नवंबर और 9 नवंबर 2026 को रवाना होगी. वहीं, ट्रेन संख्या 04659 पूर्णिया से 6 नवंबर और 10 नवंबर 2026 को चलेगी. इस तरह लुधियाना से पूर्णिया और पूर्णिया से लुधियाना के बीच दो-दो फेरे लगाए जाएंगे.
लुधियाना से पूर्णिया तक का रूट और टाइमिंग
ट्रेन संख्या 04660 लुधियाना जंक्शन से दोपहर 12 बजे रवाना होगी. इसके बाद धंडारी कलां, सानेहवाल, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर जंक्शन, बुरहवाल, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर होते हुए बिहार पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन देवरिया सदर, भटनी, सिवान, छपरा, छपरा ग्रामीण, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बछवाड़ा, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी और सहरसा होते हुए बनमनखी पहुंचेगी. यहां से ट्रेन पूर्णिया जंक्शन जाएगी. लुधियाना से पूर्णिया पहुंचने में करीब 33 घंटे 30 मिनट लगेंगे. ट्रेन के पूर्णिया पहुंचने का निर्धारित समय रात 9:30 बजे है.
वापसी में रात 11:30 बजे पूर्णिया से खुलेगी
वापसी में ट्रेन संख्या 04659 पूर्णिया जंक्शन से रात 11:30 बजे रवाना होगी. अगले दिन लुधियाना सुबह 6:50 बजे पहुंचेगी. इस यात्रा में करीब 31 घंटे 20 मिनट लगेंगे. ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे. इसका संचालन इलेक्ट्रिक इंजन से किया जाएगा. रेलवे के इस फैसले से त्योहार के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. यात्रियों को यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES पर समय और ठहराव की पुष्टि कर लेनी चाहिए.