90s का वो हीरो जो को देता था शाहरुख-अक्षय और अजय देवगन जैसे बड़े स्टार्क को टक्कर, बस एक गलती और हो गया गुमनाम

90s का वो हीरो जो को देता था शाहरुख-अक्षय और अजय देवगन जैसे बड़े स्टार्क को टक्कर, बस एक गलती और हो गया गुमनाम


नई दिल्ली: बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में खूब नाम कमाया, लेकिन समय के साथ बड़े पर्दे से दूर होते चले गए. 90 के दशक में एक ऐसा एक्टर भी था, जिसे इंडस्ट्री का अगला सुपरस्टार माना जाता था. उसके पास फिल्मों की लाइन लगी रहती थी. उस दौर में शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स की कई बड़ी फिल्मों के लिए मेकर्स की पहली पसंद यही एक्टर हुआ करता था. लेकिन कुछ गलत फैसलों और पर्सनल लाइफ की परेशानियों ने उनका पूरा करियर बदल दिया.

हम बात कर रहे हैं एक्टर अविनाश वधावन की. अविनाश अपने समय के हिट एक्टर्स में से एक थे, आज भी उनके लाखों चाहने वाले हैं. आज यानी 2 नवंबर को अविनाश वधावन का 57 बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौक पर जानिए एक्टर के लाइफ की जर्नी के बारे में.

इंजीनियरिंग और MBA छोड़कर बने एक्टर

अविनाश वधावन का जन्म 2 नवंबर 1968 को मुंबई में हुआ था. वह पढ़ाई में काफी अच्छे थे. उन्हें कॉलेज के दिनों में कई स्कॉलरशिप भी मिलीं. उन्होंने दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और आगे MBA करने का फैसला लिया. उन्हें IIM लखनऊ में एडमिशन भी मिल गया था. हालांकि, उन्होंने जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की. इसी दौरान एक फैशन डिजाइनर की नजर उन पर पड़ी और उन्हें मॉडलिंग का ऑफर मिला. इसके बाद अविनाश ने सिर्फ एक साल में 67 विज्ञापनों और फैशन शोज में काम किया. मॉडलिंग में व्यस्तता इतनी बढ़ी कि वह अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाए. आखिरकार दो सेमेस्टर के बाद उन्होंने MBA छोड़ दिया और फिल्मों की तरफ रुख कर लिया.

‘आई मिलन की रात’ से बने स्टार

अविनाश ने 80 के दशक के आखिरी सालों में फिल्मों में काम शुरू किया. हालांकि, उन्हें असली पहचान 1991 में आई फिल्म ‘आई मिलन की रात’ से मिली. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और अविनाश रातों-रात चर्चा में आ गए. इसके बाद उन्होंने ‘बलमा’, ‘जुनून’, ‘दिल की बाजी’, ‘गीत’ और ‘पापी गुड़िया’ जैसी फिल्मों में काम किया. अगले चार-पांच सालों में उन्होंने करीब 17 से 18 फिल्में साइन कीं. उस दौर में मेकर्स उन्हें एक भरोसेमंद हीरो मानते थे.

शाहरुख-अजय की फिल्में हुई थी ऑफर

अविनाश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके हाथ से कई बड़ी फिल्में निकल गईं. सुपरहिट फिल्म ‘फूल और कांटे’ पहले उन्हें ऑफर हुई थी. वहीं, ‘दीवाना’ में भी उन्हें एक रोल दिया जा रहा था, जिसे बाद में शाहरुख खान ने निभाया. फिल्म ‘ये दिल्लगी’ के लिए यश चोपड़ा के साथ मीटिंग में देर से पहुंचना भी उन्हें भारी पड़ा. बाद में यह फिल्म सैफ अली खान के पास चली गई.अविनाश के मुताबिक, 1991 और 1992 में वह कई डायरेक्टर्स की पहली पसंद थे. उस समय काम के मामले में वह अजय देवगन, शाहरुख खान और अक्षय कुमार से आगे चल रहे थे.

परेशानियों ने बदला करियर

करियर के शुरुआती दौर में ही अविनाश ने 1990 में शादी कर ली और कम उम्र में पिता भी बन गए. उनकी पहली पत्नी छाया पारेख थीं. बाद में दोनों का साल 2000 में तलाक हो गया. इसके बाद अविनाश ने 2003 में दूसरी शादी की.

एक इंटरव्यू में उन्होंने माना था कि निजी जिंदगी की परेशानियों का असर उनके काम पर पड़ा. वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए विदेश गए थे, लेकिन लंबे समय तक वापस नहीं लौटे. इस दौरान उनका मुंबई के मेकर्स और डायरेक्टर्स से संपर्क टूट गया. जब वह लौटे, तब तक बॉलीवुड में काफी बदलाव आ चुका था. आज अविनाश बड़े पर्दे पर कम नजर आते हैं और टीवी शोज के साथ OTT प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं.



Source link