नई दिल्ली: बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में खूब नाम कमाया, लेकिन समय के साथ बड़े पर्दे से दूर होते चले गए. 90 के दशक में एक ऐसा एक्टर भी था, जिसे इंडस्ट्री का अगला सुपरस्टार माना जाता था. उसके पास फिल्मों की लाइन लगी रहती थी. उस दौर में शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स की कई बड़ी फिल्मों के लिए मेकर्स की पहली पसंद यही एक्टर हुआ करता था. लेकिन कुछ गलत फैसलों और पर्सनल लाइफ की परेशानियों ने उनका पूरा करियर बदल दिया.
हम बात कर रहे हैं एक्टर अविनाश वधावन की. अविनाश अपने समय के हिट एक्टर्स में से एक थे, आज भी उनके लाखों चाहने वाले हैं. आज यानी 2 नवंबर को अविनाश वधावन का 57 बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौक पर जानिए एक्टर के लाइफ की जर्नी के बारे में.
इंजीनियरिंग और MBA छोड़कर बने एक्टर
‘आई मिलन की रात’ से बने स्टार
शाहरुख-अजय की फिल्में हुई थी ऑफर
अविनाश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके हाथ से कई बड़ी फिल्में निकल गईं. सुपरहिट फिल्म ‘फूल और कांटे’ पहले उन्हें ऑफर हुई थी. वहीं, ‘दीवाना’ में भी उन्हें एक रोल दिया जा रहा था, जिसे बाद में शाहरुख खान ने निभाया. फिल्म ‘ये दिल्लगी’ के लिए यश चोपड़ा के साथ मीटिंग में देर से पहुंचना भी उन्हें भारी पड़ा. बाद में यह फिल्म सैफ अली खान के पास चली गई.अविनाश के मुताबिक, 1991 और 1992 में वह कई डायरेक्टर्स की पहली पसंद थे. उस समय काम के मामले में वह अजय देवगन, शाहरुख खान और अक्षय कुमार से आगे चल रहे थे.
परेशानियों ने बदला करियर
करियर के शुरुआती दौर में ही अविनाश ने 1990 में शादी कर ली और कम उम्र में पिता भी बन गए. उनकी पहली पत्नी छाया पारेख थीं. बाद में दोनों का साल 2000 में तलाक हो गया. इसके बाद अविनाश ने 2003 में दूसरी शादी की.
एक इंटरव्यू में उन्होंने माना था कि निजी जिंदगी की परेशानियों का असर उनके काम पर पड़ा. वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए विदेश गए थे, लेकिन लंबे समय तक वापस नहीं लौटे. इस दौरान उनका मुंबई के मेकर्स और डायरेक्टर्स से संपर्क टूट गया. जब वह लौटे, तब तक बॉलीवुड में काफी बदलाव आ चुका था. आज अविनाश बड़े पर्दे पर कम नजर आते हैं और टीवी शोज के साथ OTT प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं.