Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 2 November 2026: आज सोमवार व्रत को भगवान शिव की पूजा अर्चना करने का विधान है. पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, अश्लेशा नक्षत्र, कौलव करण, शुभ योग, पूर्व का दिशाशूल है. इस दिन चंद्रमा स्वयं की राशि कर्क में संचार करेंगे तो सूर्य तुला राशि में विराजमान रहेंगे. आज सोमवार का व्रत कर शिवजी की पूजा अर्चना की जाएगी. इस दिन शिवजी की विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से भक्तों को सुख-समृद्धि और मानसिक शांति का आशीर्वाद मिलता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान शिव की आराधना करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत करने में भी सहायता मिलती है. जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर माना जाता है, उनके लिए सोमवार को शिव पूजा करना शुभ माना जाता है. आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रविवार को दोपहर 2:51 बजे से शुरू होकर सोमवार दोपहर 1:10 बजे तक रहेगी, इसके बाद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 3 नवंबर को सुबह 11:54 बजे तक रहेगी. सोमवार को सुबह 6:36 बजे सूर्योदय और शाम 5:44 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, रात 12:54 बजे चंद्रोदय और अगले दिन दोपहर 1:25 बजे चंद्रास्त होगा.
हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्र देव को समर्पित माना जाता है. सोमवार की सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद भगवान शिव के सामने दीपक जलाकर व्रत का संकल्प लें. शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और शुद्ध जल अर्पित करें. इसके बाद बेलपत्र, सफेद फूल, धतूरा और अक्षत चढ़ाएं. भगवान शिव को चंदन लगाएं और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें. पूजा के दौरान शिव चालीसा और सोमवार व्रत कथा का पाठ करना भी शुभ माना जाता है. अंत में भगवान शिव की आरती करें और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा मन, भावनाओं और मानसिक शांति का कारक ग्रह है. सोमवार को शिवजी को जल अर्पित करना, सफेद वस्तुओं का दान करना और जरूरतमंदों को भोजन कराना शुभ माना जाता है. इससे चंद्र दोष के नकारात्मक प्रभाव कम करने की धार्मिक मान्यता है. पंचांग से जानें आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त व योग.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 2 नवंबर 2026
आज की तिथि- अष्टमी – 01:10 पी एम तक, फिर नवमी तिथि
आज का नक्षत्र- अश्लेशा – 03:46 ए एम, 3 नवंबर तक
आज का करण- कौलव – 01:10 पी एम तक, तैतिल – 12:29 ए एम, 3 नवंबर तक
आज का योग- शुभ – 12:07 पी एम तक, फिर शुक्ल योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- कर्क उपरांत सिंह राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:34 ए एम
सूर्यास्त- 05:36 पी एम
चन्द्रोदय- 12:46 ए एम, 3 नवंबर
चन्द्रास्त- 01:24 पी एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 2 नवंबर 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:51 ए एम से 05:42 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:43 ए एम से 12:27 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:56 पी एम से 02:40 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:36 पी एम से 06:02 पी एम
अमृत काल: 02:13 ए एम से 03:46 पी एम, 3 नवंबर
निशिता मुहूर्त: 11:40 पी एम से 12:32 ए एम, 3 नवंबर
शिववास: गौरी के साथ – 01:10 पी एम तक, सभा में
आज के अशुभ मुहूर्त 2 नवंबर 2026
राहुकाल: 07:57 ए एम से 09:20 ए एम
यमगण्ड: 10:42 ए एम से 12:05 पी एम
गुलिक काल: 01:28 पी एम से 02:51 पी एम
आडल योग: 06:34 ए एम से 03:46 ए एम, 3 नवंबर
विडाल योग: 03:46 ए एम से 06:35 ए एम, 3 नवंबर
दुर्मुहूर्त: 12:27 पी एम से 01:11 पी एम
वर्ज्य: 04:55 पी एम से 06:28 पी एम
गण्ड मूल: पूरे दिन
दिशाशूल: पूर्व