लखनऊ में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, दूध वाले रेहान की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी हुजैफा मुठभेड़ में ढेर, पैर में लगी गोली

लखनऊ में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, दूध वाले रेहान की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी हुजैफा मुठभेड़ में ढेर, पैर में लगी गोली


Last Updated:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय दूध विक्रेता रेहान की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. कल शाम रेहान को फोन करके बुलाने और गर्दन, सीने व कमर पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसकी हत्या करने वाले मुख्य आरोपी हुजैफा को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया है. दुबग्गा इलाके में पानी की टंकी के पास हुई इस पुलिस मुठभेड़ में आरोपी हुजैफा के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है.

Zoom

रेहान की हत्या करने वाला आरोपी मुठभेड़ में ढेर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में हुए हत्याकांड में पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर हत्यारे को ढेर कर दिया है. दूध बेचने वाले 25 वर्षीय युवक रेहान की बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी हुजैफा को पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा है. दुबग्गा थाना क्षेत्र में पानी की टंकी के पास हुई इस पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है.

गौरतलब है कि कल देर शाम सआदतगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी. 25 वर्षीय रेहान, जो रोजाना की तरह दूध बेचने का काम करता था, उसे एक साजिश के तहत फोन करके सुनसान जगह पर बुलाया गया था. आरोप है कि पहले से ही घात लगाकर बैठे हुजैफा और अतुल ने रेहान पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया था. बदमाशों ने उसकी गर्दन, सीने और कमर पर चाकू से कई वार किए थे, जिससे लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर पड़ा था. वारदात के बाद आरोपी मौके से पैदल ही फरार हो गए थे, और जमीन पर तड़पते हुए घायल रेहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था. इस नृशंस हत्या के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल फैल गया था.

दुबग्गा इलाके में पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़

इस हत्या को गंभीरता से लेते हुए लखनऊ कमिश्नरेट की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार आरोपियों की सुरागकशी में जुटी थीं. इसी दौरान पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि मुख्य आरोपी हुजैफा दुबग्गा इलाके में छिपा हुआ है और वहां से भागने की फिराक में है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर ली. खुद को घिरता देख बदमाश हुजैफा ने पुलिस दल पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी. आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी हुजैफा के पैर में गोली जा लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया.

दूसरा आरोपी अतुल भी जल्द होगा पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात में शामिल दूसरे आरोपी अतुल की तलाश में भी लगातार दबिश दी जा रही है, और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा. दिनदहाड़े या शाम को सरेआम इस तरह की दुस्साहसिक वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस का यह कड़ा एक्शन एक सख्त संदेश है. अस्पताल में उपचाराधीन आरोपी हुजैफा से गहन पूछताछ कर इस पूरी आपराधिक साजिश के अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है.



Source link