मैगी-चाय बेचकर ये बंदा रोज कमाता है 14,000, बर्फ के बीच 13,050 फीट ऊंचाई पर है छोटी सी दुकान


Last Updated:

Maggi Seller Income : न कोई फैंसी दुकान, न महंगा सेटअप. बस मेहनत, सही जगह और हौसले के दम पर यह दुकानदार ऑफ-सीजन में भी हर महीने लाखों की बिक्री कर रहा है. रोहतांग पास पर 13,050 फीट की ऊंचाई और हाड़ कंपा देने वाली ठंड में मैगी बेचकर रोज ₹14,000 कमाने वाले शख्स ने साबित कर दिया है कि दुनिया में कोई भी काम छोटा नहीं होता.

Top Deals Inside

मैगी-चाय बेचकर ये बंदा रोज कमाता है 14,000, बर्फ के बीच है छोटी सी दुकान Zoom

यह दुकानदार रोजाना 60-70 प्‍लेट मैगी बेच देता है. (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर : AI)

नई दिल्‍ली. सफेद बर्फ की चादर, हड्डियों को जमा देने वाली ठंड और भाप उड़ाती गर्मागर्म मैगी के साथ चाय की चुस्कियां. पहाड़ों के सफर का यह सबसे खूबसूरत अहसास है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हिमाचल और कश्‍मीर की वादियों में सड़क किनारे तंबू ताने मैगी और चाय बनाने वाले ये छोटे दुकानदार कितनी कमाई कर लेते हैं? हिमाचल प्रदेश के मशहूर रोहतांग पास पर 13,050 फीट की ऊंचाई पर मैगी बेचने वाले एक दुकानदार ने अपनी रोजाना की जो कमाई बताई है, उसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. और खास बात है कि दुकानदार ने अपनी यह कमाई पीक टूरिस्ट सीजन की नहीं, बल्कि मंदी वाले ऑफ-सीजन की बताई है.

कंटेंट क्रिएटर हर्ष चौहान ने रोहतांग पास के इस दुकानदार के बिजनेस और कमाई के बारे में बताया है. चौहान ने कहा कि उन्‍होंने मैगी और चाय का स्टॉल लगाने वाले शख्स से रोजाना की कमाई पूछी तो पहले तो उसने आनाकानी की फिर बताया कि वो रोजाना चाय और मैगी बेचकर करीब 14000 रुपये कमा लेता है. दुकानदार ने मुस्कुराते हुए कहा, “अभी तो ऑफ-सीजन चल रहा है बाबूजी, इसलिए ज्यादा काम नहीं है और कमाई बहुत कम होती है.”

दिनभर में 70 प्लेट मैगी और 200 कप चाय

दुकानदार ने अपनी दैनिक बिक्री का ब्योरा देते हुए बताया कि ऑफ-सीजन में भी वह रोजाना लगभग 60 से 70 प्लेट मैगी और करीब 200 कप चाय आराम से बेच लेता है. इसके अलावा कुछ ग्राहक ऑमलेट या उबले अंडों का ऑर्डर भी दे देते हैं. मैंगी की एक प्‍लेट वो ₹100 रुपये की दे रहा था. इस तरह रोज 60-70 प्लेट बेचकर वह ₹6,000 से ₹7,000 रुपये कमा रहा है. चाय का उसका रेट ₹40 प्रति कप है. इस हिसाब से 200 कप चाय बेचकर वह हर दिन ₹8,000 बना लेता है.

View this post on Instagram





Source link