Dallas Halloween shooting। America News in Hindi। World News in Hindi। हैलोवीन पर US में खूनी तांडव, डलास से अलबामा तक अंधाधुंध गोलीबारी

Dallas Halloween shooting। America News in Hindi। World News in Hindi। हैलोवीन पर US में खूनी तांडव, डलास से अलबामा तक अंधाधुंध गोलीबारी


होमदुनियाअमेरिका

हैलोवीन पर US में खूनी तांडव, डलास से अलबामा तक अंधाधुंध गोलीबारी में 5 की मौत

Last Updated:

America News in Hindi: अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड के दौरान हुई गोलीबारी की घटनाओं में कुल 5 लोगों की मौत हो गई और 23 घायल हो गए. डलास के डीप एलम इलाके में तीन अलग-अलग वारदातों में 4 लोगों की मौत और 15 लोग घायल हुए. वहीं, अलबामा के बर्मिंघम में फुटबॉल मैच के बाहर हुई फायरिंग में 1 की जान गई और 8 अन्य घायल हुए. पुलिस ने कई हथियार जब्त कर संदिग्धों को हिरासत में लिया है.

Zoom

पुलिस मामले की जांच कर रही है. (Reuters)

जहां एक तरफ पूरी दुनिया हैलोवीन के जश्न और खुशियों में डूबी हुई थी, वहीं अमेरिका की सड़कें गोलियों की तड़तड़ाहट और चीख-पुकार से दहल उठीं. डलास से लेकर अलबामा तक, हैलोवीन वीकेंड पर हुई खौफनाक गोलीबारी की घटनाओं ने पूरे देश को सन्न कर दिया है. डलास के ‘डीप एलम’ इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. खुशियों का माहौल मिनटों में मातम में बदल गया और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई.

डलास के ‘डीप एलम’ में एक के बाद एक 3 धमाके
डलास पुलिस प्रमुख डैनियल कोमोक्स के अनुसार, डीप एलम इलाके में गोलीबारी की तीन अलग-अलग वारदातें हुईं. गोलियों की आवाज से पूरा इलाका कांप उठा. पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या ये तीनों वारदातें किसी एक ही खौफनाक साजिश का हिस्सा थीं. मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक मुख्य वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. बड़े इलाके में फैली इस क्राइम सीन से सबूत जुटाने और पूरी क्रोनोलॉजी को समझने के लिए पुलिस की टीमें दिन-रात जुटी हुई हैं.

अलबामा के फुटबॉल मैच के बाहर भी बरसीं गोलियां
खौफ का यह सिलसिला सिर्फ डलास तक ही सीमित नहीं रहा. अलबामा के बर्मिंघम स्थित ‘लीजन फील्ड’ के ठीक बाहर ‘मैजिक सिटी क्लासिक’ फुटबॉल मैच के खत्म होते ही खूनी खेल शुरू हो गया. बर्मिंघम पुलिस प्रमुख माइकल पिकेट ने बताया कि जब ज्यादातर परिवार स्टेडियम से निकल चुके थे, तभी पास की मार्केट स्ट्रीट पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई. इस घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई और आठ अन्य लोग गोलियों के शिकार हो गए.

अमेरिका में लगातार बढ़ती गन वायलेंस पर खड़े हुए गंभीर सवाल
पुलिस प्रवक्ता डी’रेल फ्रीमैन के मुताबिक, अलबामा घटना स्थल से कई हथियार जब्त किए गए हैं और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. हैलोवीन जैसे बड़े त्यौहार पर सार्वजनिक स्थानों पर हुए इस खूनी तांडव ने अमेरिका में गन वायलेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. निर्दोष लोगों की जान जाने से पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है.



Source link